×

WTC इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप- 7 भारतीय, शुभमन गिल ने सबको पीछे छोड़ा

शुभमन गिल ने वर्ल़्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा शतक (10) लगाने वाले भारतीय खिलाड़ियों की सूची में भी टॉप पर कब्जा किया है.

Shubman Gill Century

Shubman Gill Century

Most runs in WTC By Indian Batters: भारत के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में बड़ा कीर्तिमान बनाया है. उन्होंने दिल्ली में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में शतकीय पारी खेली. इस पारी के दौरान शुभमन गिल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए. उन्होंने रोहित शर्मा, विराट कोहली और ऋषभ पंत को पीछे छोड़ दिया. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-7 भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट…

Shubman Gill Century
Shubman Gill Century

01. शुभमन गिल

शुभमन गिल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में शीर्ष पर हैं. शुभमन गिल ने 39 मैच की 71 इनिंग में 2826 बनाए हैं. गिल के नाम 10 शतक और 08 अर्धशतक है.

Rishabh Pant century
Rishabh Pant century

02. ऋषभ पंत

भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का नाम इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है. ऋषभ पंत ने 38 मैच की 67 इनिंग में छह शतक और 16 अर्धशतक के साथ 2731 रन बनाए हैं.

Rohit sharma
Rohit sharma


03. रोहित शर्मा

रोहित शर्मा का नाम इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है. रोहित शर्मा ने 40 मैच की 69 इनिंग में 2716 रन बनाए हैं. रोहित शर्मा के नाम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में नौ शतक और आठ अर्धशतक है.

virat-kohli-test
virat-kohli-test

04. विराट कोहली

भारतीय दिग्गज विराट कोहली वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में चौथे नंबर पर हैं. विराट कोहली ने 46 मैच की 79 इनिंग में पांच शतक और 11 अर्धशतक के साथ 2617 रन बनाए हैं.

Ravindra jadeja records in test
Ravindra jadeja records in test

05. रविंद्र जडेजा

भारत के स्टार ऑलराउडर रविंद्र जडेजा WTC इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर है. रविंद्र जडेजा ने 46 मैच की 69 इनिंग में 2505 रन बनाए हैं. जडेजा के नाम पांच शतक और 17 अर्धशतक है.

Yashasvi Jaiswal Century
Yashasvi Jaiswal Century

06. यशस्वी जायसवाल

भारत के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में छठे नंबर पर हैं. जायसवाल ने 26 मैच की 48 इनिंग में 2420 बनाए हैं. उनके नाम सात शतक और 12 अर्धशतक है.

KL Rahul century
KL Rahul century

07. केएल राहुल

केएल राहुल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ियों की सूची में सातवें नंबर पर हैं. राहुल ने 31 मैच की 57 इनिंग में 2022 रन बनाए हैं. उनके नाम छह शतक और आठ अर्धशतक है.

Trending This Week