×

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026: इन 5 युवा खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें, बनेंगे भविष्य के सितारे

अंडर-19 वर्ल्ड कप की शुरुआत 15 जनवरी से हो रही है. इस टूर्नामेंट में पांच ऐसे खिलाड़ी जिन पर सबकी नजरें होंगी. इसमें भारत के वैभव सूर्यवंशी का नाम सबसे ऊपर है. वैभव सूर्यवंशी सबसे ज्यादा नजरें भारत के ओपनर वैभव सूर्यवंशी पर होंगी. सिर्फ 14 साल के बाएं हाथ के इस ओपनर ने आईपीएल...

vaibhav-suryavanshi

vaibhav-suryavanshi

अंडर-19 वर्ल्ड कप की शुरुआत 15 जनवरी से हो रही है. इस टूर्नामेंट में पांच ऐसे खिलाड़ी जिन पर सबकी नजरें होंगी. इसमें भारत के वैभव सूर्यवंशी का नाम सबसे ऊपर है.

vaibhav Suryavanshi
vaibhav Suryavanshi

वैभव सूर्यवंशी

सबसे ज्यादा नजरें भारत के ओपनर वैभव सूर्यवंशी पर होंगी. सिर्फ 14 साल के बाएं हाथ के इस ओपनर ने आईपीएल 2025 में 38 गेंद पर 101 रन की पारी खेली. और उसके बाद से वह लगातार रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बना रहे हैं. सूर्यवंशी ने विजय हजारे से लेकर साउथ अफ्रीका अंडर-19 के खिलाफ भी शतक लगाए हैं.

Sameer Minhas
Sameer Minhas

समीर मिन्हास

पाकिस्तान के इस युवा ओपनर की भी खूब चर्चा हो रही है. इस बल्लेबाज ने भारत के खिलाफ फाइनल में अंडर-19 एशिया कप में 172 रन की धमाकेदार पारी खेली. इसके अलावा मलेशिया के खिलाफ 177 रन भी बनाए.


ओलिवर पीक (Oliver Peake)

ओलिवर पीक पिछले सीजन में भी अंडर-19 वर्ल्ड कप का हिस्सा था. उस टीम ने ट्रॉफी जीती थी. पीक इस बार टीम के कप्तान हैं. उनके पास अब काफी अनुभव है. वह घरेलू क्रिकेट के साथ-साथ बिग बैश लीग में भी काफी खेल चुके हैं. बिग बैश लीग में उन्होंने मेलबर्न रेनेगेड्स के लिए आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई थी.

अली रजा

पाकिस्तान के एक और खिलाड़ी अली रजा भी इस लिस्ट में हैं. उनके पास कद और रफ्तार का अच्छा मेल है. और यही उन्हें बाकी कई खिलाड़ियों से अलग करता है. बीते साल वह पाकिस्तान सुपर लीग में भी खेले थे. वहां उन्होंने 9 मैचों में 12 विकेट हासिल किए थे. पेशावर जल्मी के लिए खेलते हुए उन्होंने विपक्षी टीमों को काफी परेशान किया था. अंडर-19 एशिया कप के फाइनल मैच में उन्होंने चार विकेट लेकर भारतीय पारी को पटरी से उतार दिया था.

चार्ली हारा-हिन्जे

जापान के चार्ली हारा-हिन्जे (Charlie Hara-Hinze)- इस ऑलराउंडर से जापानी क्रिकेट को काफी उम्मीदें हैं. जापान के बाएं हाथ के इस स्पिनर ने अभी तक 29 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. इसमें उन्होंने 33 विकेट लिए हैं. जापान के इस खिलाड़ी ने अपनी टीम को पहली जीत दिलवाने में मदद की थी. हाल ही में उन्होंने ब्रिसबेन में खेले गए मैच में उन्होंने 99 रन की पारी खेली थी. और छह रन देकर चार विकेट लिए थे.

Trending This Week