• Home
  • Photos
  • 12 छक्के, 05 चौके... वैभव सूर्यवंशी का तूफानी शतक, सचिन, गेल और गिल का रिकॉर्ड ध्वस्त

12 छक्के, 05 चौके... वैभव सूर्यवंशी का तूफानी शतक, सचिन, क्रिस गेल और शुभमन गिल का रिकॉर्ड ध्वस्त

Edited By : Akhilesh Tripathi | Apr 25, 2026, 09:54 PM IST

Published On Apr 25, 2026, 09:54 PM IST

Last UpdatedApr 25, 2026, 09:54 PM IST

राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में अपना पहला शतक जड़ा. उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में सिर्फ 36 बॉल में शतक जड़ा. उन्होंने इस शतक के साथ कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए हैं.

1 /5
Vaibhav Sooryavanshi century

वैभव सूर्यवंशी ने 36 बॉल में जड़ा शतक

वैभव सूर्यवंशी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में तूफानी शतक लगाया. उन्होंने 37 बॉल में 103 रन की पारी खेली. उनकी पारी में 05 चौके और 12 छक्के शामिल थे. वैभव सूर्यवंशी ने 15 बॉल में अर्धशतक लगाया था, उसके बाद अगली 21 बॉल में उन्होंने अपना शतक पूरा किया. यह आईपीएल में उनका दूसरा शतक है. सूर्यवंशी ने इस पारी से कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए हैं.

2 /5
Vaibhav sooryavanshi hundred

वैभव सूर्यवंशी ने सचिन को पीछे छोड़ा

वैभव सूर्यवंशी ने टी-20 में 1000 रन पूरे कर लिए. उन्होंने सिर्फ 26 इनिंग में टी-20 में 1000 रन पूरे किए हैं. उन्होंने दिग्गज सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया, जिनके नाम टी-20 में 31 इनिंग में 1000 रन बनाने का रिकॉर्ड था. देवदत्त पडिक्कल ने 25 इनिंग में 1000 रन बनाए थे और वह टी-20 में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले भारतीय हैं.

3 /5
Vaibhav Suryavanshi record

शुभमन गिल- पृथ्वी साव का रिकॉर्ड भी वैभव ने तोड़ा

वैभव सूर्यवंशी का 20 साल से पहले आईपीएल में यह पांचवां 50 प्लस स्कोर है. उन्होंने शुभमन गिल और पृथ्वी साव को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 20 साल से पहले चार-चार 50 प्लस स्कोर बनाया था.

4 /5
Vaibhav suryavanshi 103

वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी ने अपनी पारी में 12 छक्के लगाए. वह आईपीएल में एक इनिंग में राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने अपना ही 11 छक्के का रिकॉर्ड तोड़ा. इसके अलावा सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ वह एक इनिंग में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं. उन्होंने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए साल 2018 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 11 छक्के लगाए थे.

5 /5
Vaibhav Sooryavanshi IPL Records

वैभव ने जयसूर्या- अभिषेक की बराबरी की

वैभव सूर्यवंशी ने पावरप्ले में सात छक्के लगाए. वह आईपीएल के पावरप्ले में संयुक्त रुप से सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. श्रीलंका के सनथ जयसूर्या, जॉनी बेयरस्टो और अभिषेक शर्मा की बराबरी की, जिन्होंने आईपीएल की एक इनिंग में सात- सात छक्के लगाए हैं.