महज 8 रन की पारी... 15 साल के वैभव ने मैक्सवेल, सहवाग, सैमसन सबको पीछे छोड़ दिया
Published On Apr 23, 2026, 01:51 PM IST
Last UpdatedApr 23, 2026, 01:51 PM IST
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 के सात मैचों में 220.87 की स्ट्राइक रेट से 254 रन बनाए हैं.
लखनऊ के खिलाफ नहीं चला वैभव का बल्ला
वैभव सूर्यवंशी ने लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ मैच में निराश किया और वह सिर्फ आठ रन बनाकर आउट हो गए. उन्होंने मेडन ओवर भी खेला. मोहिसन खान के खिलाफ लगातार 5 डॉट गेंद खेलने के बाद वह छठे पर आउट हो गए. हालांकि इसके बावजूद उन्होंने बड़ा कारनामा किया है.
आईपीएल में वैभव ने पूरे किए 500 रन
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में 500 रन का आंकड़ा छू लिया है. उन्होंने सिर्फ 14 इनिंग में यह कारनामा किया है. ऑस्ट्रेलिया के शान मार्श ने 11 इनिंग और मैथ्यू हेडन ने 13 इनिंग में आईपीएल में 500 रन बनाए थे.
आईपीएल में 500 रन बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी, पृथ्वी साव- संजू सैमसन को पीछे छोड़ा
आईपीएल में 500 रन बनाने सबसे युवा खिलाड़ियों की लिस्ट में वैभव सूर्यवंशी टॉप पर पहुंच गए हैं. उन्होंने 15 साल 26 दिन की उम्र में यह कारनामा किया था. पृथ्वी साव (19 साल 164 दिन) दूसरे और संजू सैमसन (19 साल 195 दिन) का नाम तीसरे नंबर पर हैं.
सूर्यवंशी ने तोड़ा मैक्सवेल और सहवाग का रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी आईपीएल में बॉल के हिसाब से सबसे तेज 500 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने सिर्फ 227 बॉल में 500 रन पूरे किए. ग्लेन मैक्सवेल ने 260 बॉल, प्रियांश आर्य ने 278 बॉल और वीरेंद्र सहवाग ने 280 बॉल में आईपीएल में 500 रन पूरे किए थे.
आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में सात मैच खेले हैं. सात मैच में राजस्थान रॉयल्स के इस युवा सलामी बल्लेबाज ने 220.87 की स्ट्राइक रेट से 254 रन बनाए हैं.