• क्रिकेट न्यूज़
  • Photos
  • वैभव सूर्यवंशी ने जीता ऑरेंज कैप, IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बैटर्स

वैभव सूर्यवंशी ने जीता ऑरेंज कैप, IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बैटर्स

Edited By : Akhilesh Tripathi | May 31, 2026, 08:51 PM IST

Published On May 31, 2026, 08:51 PM IST

Last UpdatedMay 31, 2026, 08:51 PM IST

Most runs in IPL 2026: आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने ऑरेंज कैप पर कब्जा किया. 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ऑरेंज कैप जीतने वाले पहले अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी हैं. आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-05 बैटर्स की लिस्ट

1 /5
Vaibhav Suryavanshi

01. वैभव सूर्यवंशी

राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप पर रहे और ऑरेंज कैप पर कब्जा किया. 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 16 मैच की 16 इनिंग में 237.31 की शानदार स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाए.

2 /5
Shubman Gill

02. शुभमन गिल

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर रहे. शुभमन गिल ने 16 मैच की 16 इनिंग में 163.03 की स्ट्राइक रेट से 732 रन बनाए.

3 /5
Sai Sudharsan

03. साई सुदर्शन

गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन भी आईपीएल 2026 में शानदार फॉर्म में दिखे. साई सुदर्शन आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर रहे. साई सुदर्शन ने 17 मैच की 17 इनिंग में 157.99 की स्ट्राइक रेट से 722 रन बनाए.

4 /5
Virat Kohli

04. विराट कोहली

आरसीबी के सलामी बल्लेबाज और भारतीय दिग्गज विराट कोहली आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं. विराट कोहली ने आईपीएल 2026 में 16 मैच की 16 इनिंग में 675 रन बनाए. उनका स्ट्राइक रेट 165.85 का रहा.

5 /5
Heinrich Klaasen

05. हेनरिक क्लासेन

सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर रहे. क्लासेन ने 15 मैच की 15 इनिंग में 160 की स्ट्राइक रेट से 624 रन बनाए.