- क्रिकेट न्यूज़
- Photos
- टी20 में सेंचुरी लगाने वाले 4 सबसे युवा बल्लेबाज, टॉप पर वैभव बाकी कौन?
टी20 में सेंचुरी लगाने वाले 4 सबसे युवा बल्लेबाज, टॉप पर वैभव बाकी कौन?
Published On Apr 29, 2025, 07:59 AM IST
Last UpdatedApr 29, 2025, 07:59 AM IST
वैभव सूर्यवंशी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ कमाल की सेंचुरी लगाई. और इस पारी में उन्होंने इतिहास रच दिया. वह आईपीएल के इतिहास के सबसे सेंचुरी लगाने वाले बल्लेबाज बन गए. हर किसी गेंदबाज के खिलाफ हमला राशिद खान, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और ईशांत शर्मा- ये दुनिया के माने हुए गेंदबाज हैं. लेकिन सोमवार...
हर किसी गेंदबाज के खिलाफ हमला
राशिद खान, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और ईशांत शर्मा- ये दुनिया के माने हुए गेंदबाज हैं. लेकिन सोमवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम पर 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने इन सभी को बौना साबित कर दिया. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने धमाकेदार खेल दिखाया. सिर्फ 35 गेंद पर सेंचुरी लगाकर उन्होंने इतिहास रच दिया. सिर्फ 14 साल की उम्र में उन्होंने आईपीएल में सबसे तेज सेंचुरी लगाने का भारतीय रिकॉर्ड धराशाई कर दिया. वह टी20 क्रिकेट में भी सबसे युवा सेंचुरी लगाने वाले बन गए. एक नजर देखते हैं टी20 में सेंचुरी लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज.
वैभव सूर्यवंशी
28 अप्रैल को गुजरात टाइटंस के खिलाफ इस मुकाबले में वैभव ने सात चौकों और 11 छक्कों की मदद से यह कमाल की पारी खेली. उन्होंने सिर्फ 14 साल 32 दिन की उम्र में अपनी सेंचुरी लगाई. और इसके साथ ही वह टी20 में सेंचुरी लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए. उन्होंने 101 रन की पारी खेली.
विजय जोल
महाराष्ट्र के लिए खेलने वाले बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने साल 2013 में मुंबई के खिलाफ 18 साल 118 दिन की उम्र में सेंचुरी लगाई थी. विजय ने 109 रन बनाए थे.
परवेज हुसैन इमॉन
बांग्लादेश के परवेज हुसैन इमॉन ने साल 2020 में बंगबंधु टी20 कप में बारिशल की टीम के लिए खेलते हुए राजशाही के खिलाफ सेंचुरी लगाई थी. 8 दिसंबर 2020 को उन्होंने 42 गेंद पर शतक लगाया था.
गुस्ताव मैकॉन
फ्रांस के गुस्ताव मैकॉन ने 18 साल 280 दिन की उम्र में सेंचुरी लगाई थी. साल 2022 में उन्होंने स्विटजरलैंड के खिलाफ 109 रन की पारी खेली थी. वह टी20 इंटरनेशनल में सेंचुरी लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज हैं.