×

SMAT 2025: सरफराज, वैभव, पडिक्कल, ईशान, शार्दुल, हार्दिक और अभिषेक शर्मा ने मचाया धमाल

वैभव सूर्यवंशी, सरफराज खान और देवदत्त पडिक्कल ने शतकीय पारी खेली. शार्दुल ठाकुर ने गेंद से कहर बरपाया.

SMAT 2025

SMAT 2025

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के चौथे मैच में भारत के स्टार खिलाड़ियों ने बल्ले और गेंद से दमदार प्रदर्शन किया. वैभव सूर्यवंशी, सरफराज खान और देवदत्त पडिक्कल ने जहां शतकीय पारी खेली, वहीं ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, अभिषेक शर्मा और पृथ्वी साव ने अर्धशतक जड़ा. गेंदबाजी में शार्दुल ठाकुर ने कहर बरपाया.

Vaibhav Suryavanshi century
Vaibhav Suryavanshi century

01. वैभव सूर्यवंशी

बिहार के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने महाराष्ट्र के खिलाफ मैच में 61 गेंद में 108 रन की पारी खेली. वह सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सबसे कम उम्र में शतक लगाने का रिकॉर्ड भी बनाया. हालांकि उनकी पारी के बावजूद बिहार को महाराष्ट्र के हाथों हार का सामना करना पड़ा.

Devdutt Padikkal
Devdutt Padikkal

02. देवदत्त पडिक्कल

कर्नाटक के लिए खेलते हुए देवदत्त पडिक्कल ने 46 गेंद में नाबाद 102 रन की पारी खेली. पडिक्कल ने अपनी पारी में 10 चौके और छह छक्के मारे. उनकी इस पारी की बदौलत कर्नाटक ने तमिलनाडु को 145 रन से रौंद डाला.

Sarfaraz Khan
Sarfaraz Khan


03. सरफराज खान

मुंबई के लिए खेलते हुए सरफराज खान ने 47 बॉल में शतक जड़ा और 100 रन बनाकर नाबाद रहे. मुंबई की टीम ने असम के खिलाफ 98 रन से जीत दर्ज की.

ishan-kishan
ishan-kishan

04. ईशान किशन

झारखंड के कप्तान ईशान किशन ने भी एक बार फिर आक्रामक तेवर दिखाए. उन्होंने सौराष्ट्र के खिलाफ 50 बॉल में 93 रन (11 चौके, तीन छक्के) की पारी खेली. उनकी इस पारी की मदद से झारखंड ने सौराष्ट्र को 84 रन से हराया.

Shardul Thakur practice
Shardul Thakur practice

05. शार्दुल ठाकुर

मुंबई के कप्तान शार्दुल ठाकुर ने असम के खिलाफ मैच में गेंद से कहर बरपाया. शार्दुल ठाकुर ने फाइव विकेट हॉल किया. उन्होंने तीन ओवर के स्पेल में 23 रन देकर पांच विकेट लिए.

Hardik pandya
Hardik pandya

06. हार्दिक पांड्या

भारत के स्टार ऑलराउंडर ने बड़ौदा के खिलाफ अपने वापसी मैच में बल्ले से कोहराम मचा दिया. उन्होंने 42 बॉल में नाबाद 77 रन की पारी में सात चौके और चार छक्के लगाए. हार्दिक की पारी से बड़ौदा की टीम ने पंजाब के खिलाफ 223 रन का टारगेट चेज किया.

Abhishek Sharma
Abhishek Sharma

07. अभिषेक शर्मा

भारत के युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने भी पंजाब के लिए खेलते हुए 19 बॉल में 50 रन की पारी खेली. हालांकि उनकी यह पारी पर हार्दिक की इनिंग भारी पड़ी और पंजाब की टीम को हार का सामना करना पड़ा.

इन खिलाड़ियों के अलावा दीपक हूडा और पृथ्वी साव ने भी बल्ले से धमाकेदार पारी खेली.

Trending This Week