×

नया सीजन, नई उम्मीद... वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल के लिए सेट किया सबसे बड़ा टारगेट, क्या टूटेगा क्रिस गेल का महारिकॉर्ड ?

वैभव सूर्यवंशी ने पिछले सीजन आईपीएल में सिर्फ 35 बॉल में शतक लगाया था, जो आईपीएल में किसी भी भारतीय का सबसे तेज शतक है.

Vaibhav Suryavanshi IPL Target

Vaibhav Suryavanshi IPL Target

आईपीएल 2026 का आयोजन 28 मार्च से होना है. आईपीएल 2026 में 14 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर नजरें होगी, जिन्होंने पिछले सीजन अपनी बल्लेबाजी से कोहराम मचा दिया था. वैभव सूर्यवंशी ने पिछले सीजन आईपीएल में सिर्फ 35 बॉल में शतक लगाया था, जो आईपीएल में किसी भी भारतीय का सबसे तेज शतक है. आईपीएल 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने दो बड़े टारगेट सेट किए हैं, जिसमें एक महारिकॉर्ड भी है.

Vaibhav Suryavanshi 50 in 14 balls
Vaibhav Suryavanshi 50 in 14 balls

अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप के फाइनल में खेली थी धमाकेदार पारी

वैभव सूर्यवंशी का बल्ला जमकर बोल रहा है. उन्होंने हाल ही में अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ उनकी 80 गेंद में 175 रन की पारी खेली, जिसने भारत को रिकॉर्ड छठा खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई.

Vaibhav-Suryavanshi
Vaibhav-Suryavanshi

आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट पाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं वैभव

वैभव सूर्यवंशी आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट पर हस्ताक्षर करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी भी हैं. राजस्थान रॉयल्स ने साल 2024 में 13 साल की उम्र में उन्हें 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा था.

Vaibhav Suryavanshi
Vaibhav Suryavanshi


राजस्थान रॉयल्स फ्रैंचाइजी को लेकर क्या बोले वैभव ?

बिहार के इस युवा खिलाड़ी ने कहा,मैं राजस्थान रॉयल्स के साथ खेलकर खुश हूं क्योंकि यहां खेलते हुए मेरे जीवन में भी काफी सुधार आया है. उन्होंने कहा,किसी भी युवा खिलाड़ी के लिए पहला आईपीएल शिविर हमेशा दिलचस्प होता है और मेरे साथ भी ऐसा ही था, उस समय राहुल द्रविड़ सर वहां थे इसलिए मुझे उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला, टीम में कई वरिष्ठ खिलाड़ी थे और पहले शिविर के साथ-साथ पहले आईपीएल में भी उनसे काफी सीखने का अनुभव मिला. वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 को लेकर दो बड़े टारगेट सेट किए हैं.

Vaibhav Suryavanshi
Vaibhav Suryavanshi

‘राजस्थान रॉयल्स को ट्रॉफी जीताना है’

सूर्यवंशी ने बीसीसीआई नमन अवॉर्ड के दौरान ‘स्टार स्पोर्ट्स’ से कहा, इस आईपीएल सत्र में मेरा लक्ष्य टीम के लिए ट्रॉफी जीतना है क्योंकि यह बहुत महत्वपूर्ण है, मैं अच्छा प्रदर्शन करना चाहता हूं ताकि मेरी पारी से पूरी टीम को फायदा मिले. उन्होंने कहा कि मेरा उद्देश्य राजस्थान रॉयल्स की जीत में योगदान देना और फ्रेंचाइजी के लिए ट्रॉफी जीतना है.

Vaibhav Suryavanshi Target
Vaibhav Suryavanshi Target

‘क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ना है’

वैभव सूर्यवंशी से जब आईपीएल 2026 के टारगेट पर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इस बार मेरा टारगेट आईपीएल के सबसे बड़े व्यक्तिगत स्कोर क्रिस गेल का महारिकॉर्ड तोड़ना है. क्रिस गेल के नाम आईपीएल में 175 रन की पारी खेलने का रिकॉर्ड है.

Trending This Week