×

Year Ender 2025: भारत के पांच युवा क्रिकेटर्स, जिन्होंने इस साल बिखेरी चमक

भारत के एक क्रिकेटर ने इंटरनेशनल स्तर अपना जलवा दिखाया, वहीं एक युवा क्रिकेटर ने घरेलू और अंडर-19 में अपनी छाप छोड़ी.

2025 Youth Indian cricketers

2025 Youth Indian cricketers

Year Ender 2025: साल 2025 में कई भारतीय युवा क्रिकेटर्स ने अपनी चमक बिखेरी. इंटरनेशनल स्तर से लेकर घरेलू क्रिकेट तक भारत के इन युवा क्रिकेटर्स का जलवा देखने को मिला. पांच युवा क्रिकेटर्स, जो इस साल अपने प्रदर्शन की वजह से सुर्खियों में रहें.

Anshul Kamboj first class cricket
Anshul Kamboj first class cricket

05. अंशुल कंबोज

भारत के लिए टेस्ट डेब्यू में नाकाम रहे अंशुल कंबोज ने इस साल घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया. 25 वर्षीय तेज गेंदबाज ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 11 मुकाबले खेलते हुए 17.67 की औसत के साथ 21 विकेट अपने नाम किए. इसके अलावा उन्होंने आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से 8 मुकाबलों में 8 विकेट हासिल किए थे.

sushant-mishra
sushant-mishra

04. सुशांत मिश्रा

24 साल के तेज गेंदबाज सुशांत मिश्रा ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 के 11 मुकाबलों में 17.18 की औसत के साथ कुल 22 विकेट हासिल किए. झारखंड की तरफ से खेलते हुए फाइनल मैच में सुशांत ने 27 रन देकर 3 विकेट निकाले थे.

kumar-kushagra
kumar-kushagra


03. कुमार कुशाग्र

झारखंड के 21 साल के खिलाड़ी कुमार कुशाग्र ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपनी बल्लेबाजी से चमक बिखेरी है. कुशाग्र ने 10 मुकाबलों में 60.29 की औसत के साथ 422 रन बनाए, जिसमें 34 चौके और 22 छक्के शामिल रहे। इस दौरान कुशाग्र ने 84*, 86* और 81 रन की पारियां खेली. फाइनल मैच में 81 रन की पारी खेलते हुए उन्होंने झारखंड को खिताबी जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई.

Vaibhav Suryavanshi
Vaibhav Suryavanshi

02. वैभव सूर्यवंशी

महज 14 साल की उम्र में आईपीएल डेब्यू करने वाले वैभव सूर्यवंशी ने 35 गेंदों में शतक लगाकर सूर्खियां बटोरीं. उन्होंने यूथ वनडे और टेस्ट मुकाबलों में शतक लगाने के साथ सैयद मुश्ताल अली ट्रॉफी में भी सेंचुरी लगाई. वैभव ने इस साल यूथ टेस्ट के 4 मुकाबलों में 31.85 की औसत के साथ 223 रन बनाए. वहीं, 12 यूथ वनडे मुकाबलों में 57.50 की औसत के साथ 690 रन बनाए, इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक भी आए.

Abhishek Sharma
Abhishek Sharma

01. अभिषेक शर्मा

25 साल के सलामी बल्लेबाज ने टी20 फॉर्मेट के 21 मैच खेले, जिसमें 42.95 की औसत के साथ 859 रन बनाए. इस दौरान अभिषेक के बल्ले से एक शतक और पांच अर्धशतक निकले. अभिषेक एशिया कप 2025 के हीरो रहे, जिन्होंने 7 मुकाबलों में 44.86 की औसत के साथ 314 रन बनाए. वह टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे, जिसके लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ चुना गया.

Trending This Week