×

IPL 2026 में खेलने वाले 5 सबसे युवा खिलाड़ी, चोटी पर वैभव पर बाकी पर कौन

आईपीएल के इस सीजन यानी 2026 में पांच सबसे युवा खिलाड़ी कौन से हैं. इस लिस्ट में चोटी पर तो वैभव सूर्यवंशी ही हैं लेकिन इसके अलावा और कौन-कौन शामिल है.

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन की शुरुआत 28 मार्च से होगी. टूर्नामेंट के पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की भिड़ंत सनराइजर्स हैदराबाद से 28 मार्च को एम. चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में होगी. आइए आपको इस सीजन में खेलने वाले 5 सबसे युवा खिलाड़ियों के नाम बताते हैं.

Vaibhav Suryavanshi
Vaibhav Suryavanshi

वैभव सूर्यवंशी

आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी सबसे युवा खिलाड़ी के तौर पर उतरेंगे. वैभव की उम्र अभी सिर्फ 14 साल है. हालांकि आईपीएल का सीजन शुरू होने से पहले 15 साल के हो जाएंगे. पिछले सीजन वैभव ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से हर किसी को खासा प्रभावित किया था. गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में वैभव ने आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक लगाया था. उन्होंने 35 गेंदों में शतक लगाया था. वैभव ने 7 मुकाबलों में 206 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 252 रन बनाए थे.

Ayush Mhatre

आयुष म्हात्रे

16 जुलाई 2007 को जन्मे चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज आयुष म्हात्रे आईपीएल 2026 में खेलने वाले दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी होंगे. फिलहाल आयुष की उम्र 18 साल 160 दिन है. आयुष के लिए पिछला सीजन शानदार रहा था. उन्होंने 7 मुकाबलों में 188 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 240 रन बनाए थे. आयुष से चेन्नई सुपर किंग्स को इस सीजन दमदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी.


साहिल पारिख

आईपीएल 2026 में हिस्सा लेने वाले साहिल पारिख तीसरे सबसे युवा खिलाड़ी होंगे. साहिल की उम्र फिलहाल 18 साल 199 दिन है. साहिल को दिल्ली कैपिटल्स ने ऑक्शन में 30 लाख रुपये की बोली लगाते हुए अपनी टीम में शामिल किया है. आगामी सीजन में साहिल से दिल्ली को बढ़िया प्रदर्शन की उम्मीद होगी.

सात्विक देसवाल

आईपीएल 2026 के लिए हुए ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सात्विक देसवाल को 30 लाख में खरीदा था. सात्विक इस सीजन खेलने वाले चौथे सबसे युवा खिलाड़ी होंगे. उनकी उम्र 18 साल 275 दिन है. सात्विक बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज हैं. सात्विक को अगर प्लेइंग इलेवन में मौका मिलता है, तो वह अपनी गेंदबाजी से छाप जरूर छोड़ना चाहेंगे.

विहान मल्होत्रा

अंडर-19 वर्ल्ड कप में अपनी बल्लेबाजी से हर किसी को प्रभावित करने वाले विहान मल्होत्रा आईपीएल 2026 में हिस्सा लेने वाले पांचवें सबसे युवा खिलाड़ी होंगे. विहान की फिलहाल उम्र 18 साल 356 दिन है. विहान को आरसीबी ने 30 लाख में खरीदा है.

Trending This Week