×

अलविदा 2025: वैभव सूर्यवंशी से सुशांत मिश्रा, भारत के 5 युवा क्रिकेटर्स, जिन्होंने इस साल छोड़ी छाप

इस साल भारतीय क्रिकेट में इन पांच युवा खिलाड़ियों ने खूब नाम कमाया. इन खिलाड़ियों की धमक रही. देखते हैं वे खिलाड़ी कौन-कौन हैं.

Vaibhav Suryavanshi Century

Vaibhav Suryavanshi Century

नई दिल्ली: साल 2025 में कुछ भारतीय युवा क्रिकेटर्स ने अपनी शानदार छाप छोड़ी है. इनमें एक खिलाड़ी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी धाक जमाई, जबकि एक खिलाड़ी ने आईपीएल के साथ यूथ वनडे और टेस्ट मुकाबलों में जबरदस्त प्रदर्शन किया. आइए, ऐसे ही 5 खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं.

Vaibhav Suryavanshi

वैभव सूर्यवंशी

महज 14 साल की उम्र में आईपीएल डेब्यू करने वाले वैभव सूर्यवंशी ने 35 गेंदों में शतक लगाकर सूर्खियां बटोरीं. उन्होंने यूथ वनडे और टेस्ट मुकाबलों में शतक लगाने के साथ सैयद मुश्ताल अली ट्रॉफी में भी सेंचुरी लगाई. वैभव ने इस साल यूथ टेस्ट के 4 मुकाबलों में 31.85 की औसत के साथ 223 रन बनाए. वहीं, 12 यूथ वनडे मुकाबलों में 57.50 की औसत के साथ 690 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक भी आए.

Abhishek Sharma
Abhishek Sharma

अभिषेक शर्मा

इस साल 25 वर्षीय सलामी बल्लेबाज ने टी20 फॉर्मेट के 21 मैच खेले, जिसमें 42.95 की औसत के साथ 859 रन बनाए. इस दौरान अभिषेक के बल्ले से 1 शतक और 5 अर्धशतक निकले. अभिषेक एशिया कप 2025 के हीरो रहे, जिन्होंने 7 मुकाबलों में 44.86 की औसत के साथ 314 रन बनाए. वह टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे, जिसके लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ चुना गया.

kumar-kushagra
kumar-kushagra

TRENDING NOW


कुमार कुशाग्र

झारखंड के 21 वर्षीय खिलाड़ी ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपनी बल्लेबाजी से चमक बिखेरी है. कुशाग्र ने 10 मुकाबलों में 60.29 की औसत के साथ 422 रन बनाए, जिसमें 34 चौके और 22 छक्के शामिल रहे. इस दौरान कुशाग्र ने 84, 86 और 81 रन की पारियां खेलीं. फाइनल मैच में 81 रन की पारी खेलते हुए उन्होंने झारखंड को खिताबी जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई.

सुशांत मिश्रा

24 वर्षीय तेज गेंदबाज ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 के 11 मुकाबलों में 17.18 की औसत के साथ कुल 22 विकेट हासिल किए. झारखंड की तरफ से खेलते हुए फाइनल मैच में सुशांत ने 27 रन देकर 3 विकेट निकाले थे.

अंशुल कम्बोज

25 वर्षीय तेज गेंदबाज ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 11 मुकाबले खेलते हुए 17.67 की औसत के साथ 21 विकेट अपने नाम किए. उन्होंने आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से 8 मुकाबलों में 8 विकेट हासिल किए थे.

Trending This Week