×

05 चौके, 06 छक्के... वैभव सूर्यवंशी ने ऑस्ट्रेलिया में फिर खेली तूफानी पारी, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंडर-19 मैच में 70 रन की पारी खेली. इस पारी की मदद से भारत अंडर-19 की टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 301 रन का लक्ष्य दिया.

Vaibahav Suryavanshi

Vaibahav Suryavanshi

Vaibhav Suryavanshi in Australia: भारत के 14 साल के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का तूफानी फॉर्म जारी है. इंग्लैंड दौर पर तबाही मचाने के बाद उनका बल्ला अब ऑस्ट्रेलिया में भी दहाड़ रहा है. ऑस्ट्रेलिया में यूथ वनडे के दूसरे मैच में उन्होंने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली, इसके साथ ही उन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया है.

Vaibhav Suryavanshi 50
Vaibhav Suryavanshi 50

वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा अर्धशतक

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले यूथ वनडे मैच में 22 बॉल में 38 रन की पारी खेलने वाले वैभव सूर्यवंशी ने दूसरे मैच में अर्धशतक जड़ा. उन्होंने 68 बॉल में 70 रन की पारी खेली.

Vaibhav Suryavanshi 70
Vaibhav Suryavanshi 70

चौके- छक्के की बरसात की

वैभव सूर्यवंशी ने अपनी इस पारी में चौके और छक्के की बरसात कर दी. वैभव सूर्यवंशी ने 70 रन की पारी में 05 चौके औपर 06 छक्के लगाए.

Vaibhav Suryavanshi record
Vaibhav Suryavanshi record

TRENDING NOW


वैभव सूर्यवंशी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

इस पारी के साथ वैभव सूर्यवंशी ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है. वैभव सूर्यवंशी यूथ वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. वैभव सूर्यवंशी के नाम यूथ वनडे में कुल 41 छक्के हो गए हैं, उन्होंने उनमुक्त चंद का रिकॉर्ड तोड़ा, जिनके नाम 38 छक्के लगाने का रिकॉर्ड है.

Vaibhav Suryavanshi record
Vaibhav Suryavanshi record

ऑस्ट्रेलिया में अर्धशतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने

वैभव सूर्यवंशी ऑस्ट्रेलिया में अर्धशतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी भी बने हैं. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 14 साल की उम्र में अर्धशतक लगाया है.

IND U19 Team
IND U19 Team

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 301 रन का लक्ष्य

भारत ने ऑस्ट्रेलिया के सामने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.4 ओवर में 300 रन का स्कोर बनाया. वैभव सूर्यवंशी के अलावा अभिज्ञान कुंडु ने 71 रन और विहान मल्होत्रा ने 70 रन की पारी खेली.

Trending This Week