×

शादी की 7वीं सालगिरह मना रहे हैं विराट और अनुष्का, बेहद दिलचस्प हैं दोनों की लव स्टोरी

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा आज अपनी शादी की 7वीं सालगिरह मना रहे हैं. इस मौके पर जानिए दोनों की दिलचस्प लव स्टोरी के बारे में.

Image Credit: X

Virat Kohli and Anushka Sharma Love Story: भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज और बॉलीवुड की कमाल की अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के शादी हुए 7 साल हो चुके हैं. दोनों आज अपनी शादी की सालगिरह मना रहे हैं. इस खास मौके पर हम आपको विराट और अनुष्का के दिलचस्प लव स्टोरी के बारे में बताएंगे.

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पहली बार साल 2013 में एक विज्ञापन की शूटिंग के दौरान मिले थे. इस शूटिंग के पहले विराट काफी नर्वस थे. अनुष्का को जब पता चला था कि विराट नर्वस हैं तो उन्होंने माहौल को लाइट करने के लिए विराट को जोक भी सुनाया था जिसके बाद दोनों की मुलाकात का सिलसिला शुरू हो गया.

पहली मुलाकात के एक साल बाद यानि साल 2014 से विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के रिश्ते को लेकर मीडिया के गलियारों में बात बनना शुरू हो गई थी. इस साल विराट कोहली ने हैदराबाद में एक मैच में सेंचुरी जड़ी थी और अनुष्का को बल्ले के जरिए फ्लाइंग किस भी दिया था. इस घटना के बाद दोनों सबकी नजरों में आ गए थे.


इन दोनों के रिश्ते में साल 2016 में दरार की भी खबरें सामने आई थी. इस साल विराट ने एक तस्वीर शेयर कर हार्ट ब्रोकेन भी लिखा था. यही नहीं दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक दूसरे को अनफॉलो भी कर दिया था.

2016 में ब्रेकअप की चर्चा के बीच विराट और अनुष्का इस साल दिसंबर में क्रिकेटर युवराज सिंह की शादी में पहुंचे. इस दौरान दोनों की मुलाकात हुई और आपस की सारी दूरियां दूर हो गई.

दूसरी बार मिलने के बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने 11 दिसंबर 2017 को शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया. दोनों ने गुपचुप तरीके से एक दूसरे से शादी की. जिसमें दोनों के परिवार के बेहदी करीबी और खास दोस्त ही शामिल हुए. शादी के बाद दोनों ने तस्वीर शेयर कर इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी. विराट कोहली और अनुष्का फिलहाल दो बच्चों के माता-पिता भी हैं. इस जोड़े की एक बेटी और एक बेटा. बेटी का नाम वामिका है और बेटे का नाम अकाय है.

Trending This Week