×

अलीबाग में बना विराट-अनुष्का का नया आलीशान विला, देखें इनसाइड तस्वीरें, कीमत कर देगी हैरान

दस हजार वर्ग फीट में फैले इस विला में लग्जरी स्विमिंग पूल, गार्डेन, कवर्ड पार्किंग के अलावा स्टाफ क्वार्टर भी बनाया गया है.

Virat new house alibagh

Virat new house alibagh

Virat kohli anushka sharma House: टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली चैंपियंस ट्रॉफी से पहले इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते नजर आ सकते हैं. इस सीरीज से पहले विराट कोहली ने महाराष्ट्र के अलीबाग में एक शानदार घर लिया है. उनके इस नए घर की वीडियो और तस्वीरें भी सामने आई हैं.

Kohli House
Kohli House

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अलीबाग में यह प्रॉपर्टी 19 करोड़ रुपये में खरीदी थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोहली ने विला के निर्माण के लिए 10.5 करोड़ रुपये से लेकर 13 करोड़ रुपये तक का खर्च किया है.

महाराष्ट्र के अलीबाग में स्थित दस हजार वर्ग फीट में फैले इस विला में टेम्परेचर कंट्रोल्ड स्विमिंग पूल, गार्डेन, कवर्ड पार्किंग के अलावा स्टाफ क्वार्टर भी बनाया गया है. इस प्रॉपर्टी में इटालियन संगमरमर, प्राचीन पत्थर और तुर्की चूना पत्थर भी लगा है.


विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अपने नए घर में हाउस वॉर्मिंग सेरेमनी होस्ट कर सकते हैं. हाल ही में कोहली को मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया जेटी पर देखा गया था। विराट कोहली के साथ उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी मौजूद थीं.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के नए घर में 400 स्क्वायर फीट का स्विमिंग पूल भी है.

विराट कोहली अभी परिवार सहित मुंबई में 7,171 वर्ग फीट में फैले आलीशान घर में रह रहे हैं, इसकी कीमत 34 करोड़ रुपये है. कोहली के पास गुरुग्राम में 80 करोड़ रुपये का बंगला भी है.

हालांकि कोहली और अनुष्का के लंदन शिफ्ट होने की खबरें भी आ रही है. मगर इसके बीच कोहली का यह विला काफी चर्चा में है.

बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में फ्लॉप रहे विराट कोहली को दिल्ली जिला क्रिकेट संघ (DDCA) ने रणजी ट्रॉफी के आखिरी दो मैचों के लिए संभावित खिलाड़ियों की सूची में शामिल किया है.

Trending This Week