- क्रिकेट न्यूज़
- Photos
- विराट कोहली के नाम दर्ज हुआ बड़ा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने
विराट कोहली के नाम दर्ज हुआ बड़ा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने
Published On Apr 07, 2025, 07:51 PM IST
Last UpdatedApr 07, 2025, 07:51 PM IST
विराट कोहली ने आईपीएल में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में बड़ा कारनामा किया, वह दिग्गज खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए.
कोहली ने टी-20 में 13 हजार रन पूरे किए
विराट कोहली टी-20 में 13 हजार रन पूरे कर लिए हैं, वह ऐसा करने वाले बनाने वाले दुनिया के पांचवें खिलाड़ी बने हैं. कोहली से पहले क्रिस गेल, एलेक्स हेल्स, शोएब मलिक, कीरोन पोलार्ड यह कारनामा कर चुके हैं.
विराट कोहली ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ जड़ा अर्धशतक
विराट कोहली ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में 42 बॉल में 67 रन की पारी खेली. इस पारी में कोहली ने आठ चौके और दो छक्के लगाए. कोहली ने देवदत्त पडिडकल और रजत पाटीदार के साथ अर्धशतकीय साझेदारी की.
T20 में 13 हजार रन बनाने वाले पहले भारतीय बने कोहली
विराट कोहली टी-20 में 13 हजार रन बनाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी भी हैं. कोहली से पहले कोई भी भारतीय खिलाड़ी यह कारनामा नहीं कर सका था. रोहित शर्मा कोहली के बाद टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी हैं. रोहित शर्मा के नाम 11868 रन है.
मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल में 900 रन पूरे
विराट कोहली ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर कोहली ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल में 900 रन पूरे कर लिए हैं. कोहली ऐसा करने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं. केएल राहुल और शिखर धवन यह कारनामा पहले कर चुके हैं.
आरसीबी ने 20 ओवर में बनाए 221 रन
आरसीबी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 221 रन बनाए. विराट कोहली और देवदत्त पडिडकल ने 91 रन की साझेदारी की. पडिडकल ने 22 गेंद में 37 रन (02 चौके, 03 छक्के) की पारी खेली. कोहली ने अर्धशतक जमाया और 42 बॉल में 67 रन (08 चौके, 02 छक्के) बनाकर पवेलियन लौटे. रजत पाटीदार भी आक्रामक नजर आए और 25 बॉल में अर्धशतक लगाया. रजत पाटीदार ने 32 बॉल में 64 रन (05 चौके, 04 छक्के) बनाए. आखिरी के ओवरों में जितेश शर्मा ने 19 गेंद में नाबाद 40 रन (02 चौके, 04 छक्के) बनाए.