×

'मैं ये साफ करना...', अवनीत कौर की फोटो लाइक करने मामले में विराट कोहली ने तोड़ी चुप्पी

विराट कोहली ने अभिनेत्री अवनीत कौर के फोटो लाइक करने के मामले में चुप्पी तोड़ते हुए बताया कि उनसे यह गलती कैसे हो गई.

Virat Kohli on Avneet Kaur Controversy: विराट कोहली मैदान पर उतरे या ना उतरे उनकी फैन फॉलोइंग इतनी है कि वह हर दिन चर्चा में बने रहते हैं. ऐसे में अगर विराट कोहली से सोशल मीडिया पर कुछ गलती हो जाए तो यह खबर तो सनसनी बन जाती है. हाल ही में विराट कोहली के अकाउंट से बॉलीवुड एक्ट्रेस अवनीत कौर की तस्वीर लाइक हुई थी.

Virat Kohli-4

सोशल मीडिया पर जैसे ही अवनीत कौर के पोस्ट पर विराट कोहली द्वारा लाइक किए जाने की बात सामने आई. इसका स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल होने लगा. विराट से यह गलती इंस्टाग्राम पर हुई थी.

स्क्रीनशॉन वायरल होने के बाद विराट कोहली को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह की बातें शुरू हो गई. वहीं जब यह मामला आग की तरह फैलने लगा तो इस पर खुद विराट कोहली को सामने से आकर चुप्पी तोड़नी पड़ी है.

TRENDING NOW


विराट कोहली ने अवनीत कौर के फोटो लाइक किए जाने वाले मामले पर सफाई दी है. कोहली ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में उन्होंने बताया कि आखिर कैसे यह गलती उनके अकाउंट से हुई है.

कोहली ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘‘मैं ये साफ करना चाहता हूं कि जब मैं अपनी फीड को साफ कर रहा था, तो ऐसा लगता है कि एल्गोरिदम के कारण किसी पोस्ट पर इंटरैक्शन दर्ज हो गया. मेरा ऐसा कोई इरादा नहीं था. कृपया इस पर कोई गैर-जरूरी अनुमान न लगाएं. आपके द्वारा समझदारी दिखाने के लिए धन्यवाद.’

विराट का बयान सामने आने के बाद फैंस को राहत मिली है. फैंस विराट कोहली के समर्थन में उनके पोस्ट पर लगातार अपने रिएक्शन दे रहे हैं. फैंस इसे बस अब एक छोटी सी भूल मान रहे हैं.

Trending This Week