×

Virat kohli Car Collection: लग्जरी कारों के शौकीन हैं विराट कोहली, करोड़ों में है कीमत

विराट कोहली के पास लेम्बोर्गिनी हुराकैन, ऑडी आर8 एलएमएक्स जैसी महंगी कारों का कलेक्शन है.

Audi R8 LMX

(Image credit- X)

Virat Kohli car Collection: टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले उन्होंने संन्यास लेने का फैसला लेकर फैंस को हैरान कर दिया. विराट कोहली की गिनती दुनिया के अमीर क्रिकेटर में की जाती है. कोहली के पास लग्जरी कारों का क्लेक्शन है. उनके पास लेम्बोर्गिनी, ऑडी, पोर्श 911 जैसी महंगी कारें है. देखें कोहली के पास कौन-कौन सी लग्जरी कारें है…

Range Rover
(Image credit- X)

विराट कोहली के पास रेंज रोवर वोग है जिसकी कीमत 2.11 करोड़ रुपये है, उन्हें अक्सर अपनी रेंज रोवर में सवारी का आनंद लेते देखा जाता है.

Bentley Continental
(Image credit- X)

विराट कोहली के पास बेंटले कॉन्टिनेंटल जीटी कार है, जो उन्होंने 2018 में खरीदी थी. इस कार की कीमत 4.04 करोड़ रुपये बताई जा रही है.

Bentley Flying Spur
(Image credit- X)

TRENDING NOW


विराट कोहली की एक और शानदार कार बेंटले फ्लाइंग स्पर है, जिसकी कीमत 3.8 करोड़ रुपये है. इस लग्जरी कार में 6.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड W12 इंजन है जो 626 बीएचपी और 900 एनएम का टॉर्क पैदा करता है.

Porsche 911
(Image credit- X)

पोर्श 911 विराट कोहली के कार कलेक्शन में एक और बेहतरीन कार है. इसकी कीमत 3.51 करोड़ है.

Audi R8 LMX
(Image credit- X)

विराट कोहली के पास ऑडी आर8 एलएमएक्स भी है जो एक सीमित संस्करण स्पोर्ट्स कार है जिसे जनवरी 2015 में भारत में लॉन्च किया गया था. इसकी कीमत 2.97 करोड़ रुपये है.

Lamborghini Huracan
(Image credit- X)

कोहली लेम्बोर्गिनी कारों के शौकीन रहे हैं. उनके मौजूदा कलेक्शन में लेम्बोर्गिनी हुराकैन शामिल है, जो अपने आकर्षक दरवाजे और शक्तिशाली V10 इंजन के लिए मशहूर है. इसकी कीमत 3.22 करोड़ रुपये है

Trending This Week