×

IPL 2025: खतरे में 'गब्बर' का यह बड़ा रिकॉर्ड, विराट कोहली इतिहास रचने से सिर्फ इतने कदम दूर

क्रिकेट के दुनिया में गब्बर के नाम से मशहूर भारत के पूर्व दिग्गज सलामी बल्लेबाज शिखर धवन का बड़ा रिकॉर्ड खतरे में है.

Shikhar Dhawan Record in Danger: इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पूर्व कप्तान और रन मशीन के नाम से मशहूर विराट कोहली इस सीजन गजब की लय में दिख रहे हैं. उनके बल्ले से अब तक चार हाफ सेंचुरी आई है और उन्होंने टीम को सलामी बल्लेबाज के तौर पर बेहतरीन शुरुआत भी दिलाई है.

Shikhar Dhawan

यही वजह है कि आरसीबी इस सीजन प्ले ऑफ में जाने वाली चार टीमों में से एक मानी जा रही है. टीम ने 8 मैच में से 5 जीत दर्ज की है. 10 अंकों के साथ आरसीबी प्वाइंट टेबल में तीसरे नंबर पर बनी हुई है.

Virat Kohli

विराट जिस फॉर्म में दिखाई दे रहे हैं वह आने वाले दिनों में कई रिकॉर्ड को ध्वस्त कर सकते हैं. इसमें पूर्व आईपीएल खिलाड़ी शिखर धवन का आईपीएल में सबसे ज्यादा चौके लगाने का रिकॉर्ड है. चलिए आपको बताते हैं कि विराट कोहली ने अब तक आईपीएल के इतिहास में कितनी बाउंड्री लगाई हैं और धवन से आगे निकलने के लिए उन्हें कितनी बाउंड्री की और जरुरत है.

Shikhar Dhawan

TRENDING NOW


आईपीएल में शिखर धवन ने कई टीमों के लिए अपना योगदान दिया है. धवन ने आईपीएल में 222 मैच की 221 पारियों में 768 चौके लगाए. विराट कोहली ने 260 मैच की 252 पारियों में 732 चौके लगाए हैं. विराट धवन का रिकॉर्ड तोड़ने से महज 37 चौके दूर हैं. विराट के बाद डेविड वार्नर तीसरे नंबर पर हैं. वार्नर के नाम आईपीएल में 663 चौके हैं.

इसके लिए उन्होंने 184 मैच की 184 पारियां ली है. वार्नर इस सीजन में नहीं खेल रहे हैं. चौथे नंबर पर मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने 609 चौके लगाए हैं. इसके लिए उन्होंने 265 मैच की 259 पारियां ली हैं. पांचवें नंबर पर अजिंक्य रहाणे हैं, जिन्होंने 502 चौके लगाए. इसके लिए उन्होंने 193 मैच की 179 पारियां ली हैं.

devdutt and virat kohli

इस सीजन विराट कोहली के प्रदर्शन की बात की जाए तो वह ऑरेंज कैप की रेस में भी बने हुए हैं. 8 मैच की 8 पारियों में 322 रन बनाकर कोहली 8वें नंबर पर हैं. कोहली का इस सीजन में 73 सर्वाधिक स्कोर. 64.40 की एवरेज, 140.00 का स्ट्राइक रेट रहा है. चार हाफ सेंचुरी के साथ उन्होंने 27 चौके और 11 छक्के जड़े.

Trending This Week