• क्रिकेट न्यूज़
  • Photos
  • विराट या रोहित कप्तानी में कौन है बेहतर? वर्ल्ड कप विनिंग खिलाड़ी ने दिया चौंकाने वाला जवाब

विराट या रोहित कप्तानी में कौन है बेहतर? वर्ल्ड कप विनिंग खिलाड़ी ने दिया चौंकाने वाला जवाब

Edited By : Saurav Kumar | Jan 09, 2025, 11:30 PM IST

Published On Jan 09, 2025, 11:30 PM IST

Last UpdatedJan 09, 2025, 11:30 PM IST

Robin Uthappa on Virat and Rohit Captaincy: भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी रॉबिन उथप्पा ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि विराट कोहली और रोहित शर्मा की कप्तानी में क्या फर्क है. दोनों की कप्तानी में फर्क बताते हुए रॉबिन ने चौंकाने वाली बातें भी कही है. हाल ही में रॉबिन उथप्पा...

1 /1

हाल ही में रॉबिन उथप्पा ने लल्लनटॉप को एक इंटरव्यू दिया है. इस इंटरव्यू के दौरान उनसे पूछा गया कि विराट और रोहित की कप्तानी में क्या फर्क है? इस पर जवाब की शुरुआत रॉबिन ने विराट के साथ की. उन्होंने कहा वह काफी अनुमानित हैं.

रॉबिन ने आगे कि कहा विराट कोहली की कप्तानी का अंदाज एक्सक्लूसिव नहीं था. वह सबको एक साथ लेकर चलने वाले नहीं रहे. उनके अनुसार आप मेरी तरह बनो फिर आप फिट हो जाआगे. दूसरी ओर रोहित की कप्तानी का स्टाइल बहुत इनक्लूसिव है वह सब को लेकर चलते हैं. रोहित के अनुसार आप जहां पर भी हो आप रहो हम बातकर आपके खेल को ऊपर लेकर जाएंगे.

रॉबिन ने आगे कहा कि दोनों की कप्तानी में बहुत फर्क है. मैं विराट की कप्तानी में ज्यादा नहीं खेला हूं. वह अपने रास्ते को मनाने वाला कप्तान है. विराट बतौर कप्तान चाहते थे कि खिलाड़ी उनकी लेवल तक आए चाहे वह खाने की बात हो, फिटनेस की बात हो या सुनने की बात हो. सबकुछ उनके अनुसार होना चाहिए.

रॉबिन ने दोनों की कप्तानी को लेकर आगे बोला दो तरह के कप्तान होते हैं एक जो कहते हैं कि आपको इस स्टैंडर्ड तक पहुंचना होगा. वहीं एक ऐसे भी होते हैं जो कहते हैं कि मैं आपसे जहां मिला वहां से मैं आपको उस स्टैंडर्ड तक पहुंचाऊंगा जहां तक मेरी जरूरत है. यही विराट कोहली और रोहित शर्मा की कप्तानी में बेसिक फर्क है.

रॉबिन ने दोनों को लेकर आगे कहा कि दोनों तरह की कप्तानी से रिजल्ट निकलते हैं. लेकिन दोनों का असर अलग पड़ता है. एक जो आपकी काफी वैल्यू करता है वहीं दूसरा आपके मनोबल को तोड़ देता है.’ रॉबिन ने इस इंटरव्यू के दौरान विराट कोहली की कप्तानी के तरीके पर कई सवाल उठाए हैं. रॉबिन की बातें कोहली के फैंस सुनकर नाखुश हो सकते हैं.