• क्रिकेट न्यूज़
  • Photos
  • विराट कोहली का किस देश के खिलाफ है कैसा प्रदर्शन, किसके खिलाफ कितनी सेंचुरी

IND vs BAN: विराट कोहली का किस देश के खिलाफ है कैसा प्रदर्शन, किसके खिलाफ कितनी सेंचुरी

Edited By : Bharat Malhotra | Sep 18, 2024, 09:56 AM IST

Published On Sep 18, 2024, 09:56 AM IST

Last UpdatedSep 18, 2024, 09:56 AM IST

भारत और बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज का आगाज गुरुवार को हो रहा है. इस सीरीज में विराट कोहली भारत के लिए अहम खिलाड़ी साबित हो सकते है. अब देखते हैं कि कोहली ने किस देश के खिलाफ कितने रन बनाए हैं. ऑस्ट्रेलिया विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 44 टेस्ट पारियों मं 2042 रन...

1 /7

ऑस्ट्रेलिया

विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 44 टेस्ट पारियों मं 2042 रन बनाए हैं. उनका बल्लेबाजी औसत 47.49 का रहा है. कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में 8 शतक लगाए हैं.

2 /7

इंग्लैंड

इंग्लैंड के खिलाफ विराट कोहली ने 50 पारियां खेली हैं. इनमें उन्होंने 42.36 के औसत से 1991 रन बनाए हैं. इंग्लिश टीम के खिलाफ कोहली ने पांच सेंचुरी लगाई हैं.

3 /7

साउथ अफ्रीका

कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दमदार बल्लेबाजी की है. उन्होंने 28 पारियों में उन्होंने 54.15 के औसत से 1408 रन बनाए हैं. इसमें उन्होंने 3 शतक भी लगाए हैं.

4 /7

श्रीलंका

श्रीलंका के खिलाफ भी कोहली का बल्लेबाजी औसत कमाल का है. इस एशियाई टीम के खिलाफ कोहली ने 18 पारियों में 1085 रन बनाए हैं. कोहली का बल्लेबाजी औसत 67.81 का है. कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच में पांच शतक लगाए हैं.

5 /7

वेस्टइंडीज

कैरेबियाई टीम के खिलाफ कोहली ने 21 टेस्ट पारियों में 1019 रन बनाए हैं. उनका बल्लेबाजी औसत 48.52 का रहा है. वेस्टइंडीज के खिलाफ कोहली ने तीन हाफ सेंचुरी लगाई हैं.

6 /7

न्यूजीलैंड

विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 21 टेस्ट पारियों में 866 रन बनाए हैं. यहां उनका बैटिंग औसत 45.58 का रहा है. न्यूजीलैंड के खिलाफ कोहली ने तीन टेस्ट शतक लगाए हैं.

7 /7

बांग्लादेश

बांग्लादेश के खिलाफ कोहली ने 9 टेस्ट पारियों में 437 रन बनाए हैं. कोहली का बांग्लादेश के खिलाफ औसत 54.63 का रहा है. कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ दो शतक लगाए हैं.