• क्रिकेट न्यूज़
  • Photos
  • IPL 2025: 'मैं एक बच्चे की तरह सुकून..', ऐतिहासिक खिताबी जीत के इमोशनल कोहली ने कही दिल छू लेने वाली बात

IPL 2025: 'मैं एक बच्चे की तरह सुकून..', ऐतिहासिक खिताबी जीत के इमोशनल कोहली ने कही दिल छू लेने वाली बात

Edited By : Saurav Kumar | Jun 04, 2025, 08:15 AM IST

Published On Jun 04, 2025, 08:15 AM IST

Last UpdatedJun 04, 2025, 08:15 AM IST

आरसीबी की ऐतिहासिक आईपीएल जीत के बाद विराट कोहली काफी इमोशनल नजर आए. उन्होंने जीत के बाद खास कही है.

1 /1

आईपीएल 2025 के फाइनल में पंजाब किंग्स पर खिताबी जीत के बाद इमोशनल हुए कोहली ने दिल जीतने वाली कई बात कही है. कोहली ने कहा,”’ये 18 साल बहुत लंबे रहे हैं. मैंने अपनी युवा अवस्था, अपने सबसे अच्छे फॉर्म वाले दिन और अपना पूरा अनुभव इस टीम को दिया है. हर सीजन में इसे जीतने की कोशिश की, हर बार अपना सब कुछ झोंक दिया. ‘

कोहली ने कहा, “अब जाकर यह पल मिलना अविश्वसनीय अहसास है. कभी नहीं सोचा था कि यह दिन आएगा. जब आखिरी गेंद फेंकी गई, तो मैं भावनाओं में बह गया. अपनी हर एक ऊर्जा इस जीत में डाल दी — और ये वाकई गजब का एहसास है.”

विराट ने कहा, ”ये जीत मेरे लिए सबसे ऊपर है. मैं इस टीम के साथ वफादार रहा हूं. कई बार और रास्ते भी नजर आए, लेकिन मैंने इन्हें चुना और इन्होंने भी मुझे. मेरा दिल बेंगलुरु के साथ है, मेरी रूह बेंगलुरु के साथ है. यह एक हाई-इंटेंसिटी टूर्नामेंट है.”

कोहली ने बोला, “मैं बड़े टूर्नामेंट और बड़े लम्हे जीतना चाहता हूं. आज की रात मैं एक बच्चे की तरह सुकून से सोऊंगा. मैं हमेशा अपने आप को बेहतर करने की राह देखता हूं – फील्डिंग में भी कुछ ऐसा करूं जिससे फर्क पड़े. भगवान ने मुझे नजरिए और टैलेंट दोनों से नवाजा है. “

इमोशनल कोहली ने कहा, “मैंने सिर झुकाकर जितना हो सका उतनी मेहनत की. नीलामी में लोगों ने हमारी रणनीति पर सवाल उठाए, लेकिन हमें अपनी टीम पर भरोसा था. मैनेजमेंट ने हमें सकारात्मक बनाए रखा, खिलाड़ी अद्भुत थे. ये पल मेरे लिए सबसे बेहतरीन हैं. ”