भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

Edited By : Bharat Malhotra | Nov 04, 2025, 03:14 PM IST

Published On Nov 04, 2025, 03:14 PM IST

Last UpdatedNov 04, 2025, 03:14 PM IST

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 14 नवंबर से टेस्ट सीरीज का पहला मैच होगा. हम देखते हैं कि इन दोनों टीमों के बीच हुए टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज कौन से हैं.

1 /5
sachin-tendulkar

सचिन तेंदुलकर

सचिन तेंदुलकर भारत और साउथ अफ्रीका के बीच हुई टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. तेंदुलकर ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 25 टेस्ट मैच खेले और 1741 रन बनाए. साउथ अफ्रीका के खिलाफ सचिन का बल्लेबाजी औसत 42.46 का रहा. उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 7 सेंचुरी और 5 हाफ सेंचुरी लगाई.

2 /5

जैक कालिस

साउथ अफ्रीका के धुरंधर ऑलराउंडर जैक कालिस ने भारत के खिलाफ 18 टेस्ट मैच खेले. इन मैचों की 31 पारियों में उन्होंने 1734 रन बनाए. कालिस का भारत के खिलाफ औसत कमाल का रहा. दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 69.36 के औसत से भारत के खिलाफ बैटिंग की. उन्होंने भारत के खिलाफ सात सेंचुरी और 5 हाफ सेंचुरी लगाईं.

3 /5
hashim-amla

हाशिम अमला

साउथ अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज रहे हाशिम अमला ने भारत के खिलाफ 21 टेस्ट मैचों की 37 पारियों में 1528 रन बनाए. अमला ने भारत के खिलाफ 43.65 के औसत से बैटिंग की. अमला ने भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पांच सेंचुरी और सात हाफ सेंचुरी लगाईं. भारत के खिलाफ उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 254 रन रहे.

4 /5
Virat-Kohli-in-Test-jersey

विराट कोहली

भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 16 टेस्ट मैचों में 54.15 के औसत से 1408 रन बनाए. कोहली का साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट में सर्वाधिक स्कोर नाबाद 254 रन रहा है. उन्होंने इस टीम के खिलाफ तीन सेंचुरी और पांच हाफ सेंचुरी लगाईं.

5 /5
AB de Villiers

एबी डि विलियर्स

साउथ अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज एबी डि विलियर्स ने भारत के खिलाफ 20 टेस्ट मैचों में 1334 रन बनाए. भारत के खिलाफ उनका औसत 39.23 का रहा. उन्होंने भारत के खिलाफ तीन सेंचुरी और छह हाफ सेंचुरी लगाईं.