- क्रिकेट न्यूज़
- Photos
- वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा जीत प्रतिशत वाले टॉप-5 कप्तान
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा जीत प्रतिशत वाले टॉप-5 कप्तान
Published On Sep 16, 2024, 04:21 PM IST
Last UpdatedSep 16, 2024, 04:21 PM IST
इस लिस्ट में टॉप पर भारतीय दिग्गज का नाम है. टॉप-5 में भारत के दो कप्तान शामिल हैं.
01. विराट कोहली
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा जीत प्रतिशत वाले कप्तानों की लिस्ट में विराट कोहली टॉप पर हैं. विराट कोहली ने भारत के लिए 22 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें टीम को 14 मैच में जीत मिली है. सात मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ा है, वहीं एक मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हुआ था. विराट कोहली का जीत प्रतिशत 63.63 है. (Image credit- ICC X)
02. बेन स्टोक्स
इंग्लैंड के बेन स्टोक्स ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में कुल 24 मैचों में कप्तानी की है. स्टोक्स की कप्तानी में इंग्लैंड ने 15 मैच में जीत दर्ज की है, जबकि आठ मैच में टीम को हार मिली है. एक मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हुआ था. बेन स्टोक्स का जीत प्रतिशत 62.50 है. (Image credit- ICC X)
03. रोहित शर्मा
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का नाम इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. रोहित शर्मा ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारत के लिए 16 मैचों में कप्तानी की है, जिसमे टीम को 10 मैच में जीत मिली है, जबकि चार मैच में हार का सामना करना पड़ा है. दो मुकाबले ड्रॉ रहे हैं. रोहित शर्मा का जीत प्रतिशत 62.50 है. (Image credit- ICC X)
04. पैट कमिंस
ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं. पैट कमिंस की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने 28 मैच खेले हैं, जिसमें टीम को 17 मैच में जीत और छह मैच में हार मिली है. पांच मुकाबले ड्रॉ पर खत्म हुए हैं. पैट कमिस का जीत प्रतिशत 60.71 है. (Image credit- ICC X)
05. टिम पेन
टिम पेन की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने कुल 14 मैच खेले हैं, जिसमें टीम को आठ मैच में जीत, चार मैच में हार मिली है. दो मैच ड्रॉ रहे हैं. टिम पेन का वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में जीत प्रतिशत 57.14 है. (Image credit- ICC X)