×

IPL: आईपीएल में कैचों की सेंचुरी लगाने वाले खिलाड़ी, टॉप 5 में सिर्फ एक ही विदेशी

आखिर आईपीएल के इतिहास में कुल कितने ही खिलाड़ी ऐसे हुए हैं जिन्होंने 100 से ज्यादा कैच पकड़े हैं. अगर आप गिनने जाएंगे तो सिर्फ पांच ही खिलाड़ियों के नाम सामने आएंगे.

most catches in ipl history

आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा कैच करने वाले खिलाड़ी

इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन शुरू होने वाला है. बीते 18 सीजन में कुल 110 शतक लगे हैं. और हजारों छक्के लग चुके हैं. पर इन बीते 18 सीजन में सिर्फ 5 ही ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने 100 से ज्यादा कैच किए हैं. देखते हैं वे खिलाड़ी कौन से हैं.

विराट कोहली

विराट कोहली आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा कैच करने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है. कोहली ने साल 2008 से 2025 के बीच कुल 267 मैच खेले हैं. कोहली ने अभी तक सिर्फ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए ही मैच खेले हैं. कोहली ने आईपीएल में कुल 117 कैच किए. कोहली इस लीग में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं, जिन्होंने 39.54 की औसत के साथ 8,661 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 8 शतक और 63 अर्धशतक निकले.

सुरेश रैना

भारत के सबसे बेहतरीन फील्डर में से एक सुरेश रैना ने साल 2008 से 2021 के बीच कुल 205 आईपीएल मैच खेले, जिसमें 109 कैच लपके. रैना आईपीएल में सिर्फ 2 ही टीमों से खेले. उन्होंने 32.51 की औसत के साथ 5,528 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 39 अर्धशतक निकले. वह इस लीग में सर्वाधिक रन बनाने वालों में पांचवें स्थान पर हैं.


रविंद्र जडेजा

इस ऑलराउंडर ने आईपीएल करियर में अब तक कुल 254 मैच खेले हैं, जिसमें 109 कैच लपके. भारत के सबसे शानदार फील्डर्स की लिस्ट में जड्डू भी शुमार हैं, जिन्होंने एक ही आईपीएल मैच में 4 कैच लेने का कारनामा भी किया है. जडेजा ने आईपीएल करियर में 27.86 की औसत के साथ 3,260 रन बनाए, जिसमें 5 अर्धशतकीय पारियां शामिल हैं.

कायरन पोलार्ड

वेस्टइंडीज के इस खिलाड़ी ने साल 2010 के 2022 के बीच आईपीएल करियर में कुल 189 मैच खेले, जिसमें 103 कैच लपके. पोलार्ड ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए 28.67 की औसत के साथ 3,412 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 16 अर्धशतक निकले.

रोहित शर्मा

साल 2008 से अब तक रोहित शर्मा ने आईपीएल करियर में 272 मैच खेले, जिसमें 102 कैच लपके. रोहित आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे पायदान पर हैं, जिन्होंने 29.73 की औसत के साथ 7,046 रन बनाए. इस दौरान रोहित ने 2 शतकीय पारियों के अलावा, 47 अर्धशतक लगाए.

Trending This Week