• Home
  • Photos
  • वनडे में सबसे ज्यादा कैच करने वाले खिलाड़ी, श्रीलंकाई दिग्गज के आसपास भी नहीं है कोई

विराट कोहली से सचिन तेंदुलकर- वनडे में सबसे ज्यादा कैच करने वाले खिलाड़ी, श्रीलंकाई दिग्गज के आसपास भी नहीं है कोई

Edited By : Bharat Malhotra | Mar 24, 2026, 12:54 PM IST

Published On Mar 24, 2026, 12:54 PM IST

Last UpdatedMar 24, 2026, 12:54 PM IST

वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में सबसे ऊपर श्रीलंका का दिग्गज खिलाड़ी है. टॉप 7 में तीन भारतीय खिलाड़ी भी हैं.

1 /7

स्टीफन फ्लेमिंग

न्यूजीलैंड के इस पूर्व कप्तान ने 280 वनडे इंटरनेशनल मैचों में टीम का प्रतिनिधित्व किया. फ्लेमिंग ने ने इन मैचों में 133 कैच किए.

2 /7

सचिन तेंदुलकर

सचिन तेंदुलकर के नाम बल्लेबाजी में तमाम कीर्तिमान बनाए. इसके साथ ही वह फील्डिंग में भी चपल थे. सचिन ने सबसे ज्यादा 463 वनडे इंटरनेसनल मैच खेले. और इसमें उन्होंने 140 कैच किए. वह इस सूची में छठे नंबर पर हैं.

3 /7

रॉस टेलर

न्यूजीलैंड के पूर्व खिलाड़ी रॉस टेलर ने 236 वनडे इंटरनेशनल मैच खेले. इन मैचों में इस खिलाड़ी ने 142 कैच किए. टेलर अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के साथ-साथ बेहतरीन फील्डिंग के लिए भी जाने जाते थे.


4 /7

मोहम्मद अजहरुद्दीन

भारत के पूर्व कप्तान अजहरुद्दीन कमाल के बल्लेबाज होने के साथ-साथ बेहतरीन फील्डर भी थे. अजहर ने 334 वनडे इंटरनेशनल मैच खेले और 156 कैच किए. अजहर का बैकहैंड थ्रो कमाल का था. और स्लिप और नजदीकी फील्डर के रूप में वह खास तौर पर बहुत अच्छे थे.

5 /7

रिकी पोंटिंग

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और कमाल के फील्डर रहे रिकी पोंटिंग ने 375 वनडे इंटरनेशनल मैचों में 160 कैच किए. पोंटिंग इस सूची में तीसरे नंबर पर हैं.

6 /7

विराट कोहली

भारत के विराट कोहली वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा कैच करने वाले फील्डर्स में दूसरे पायदान पर हैं. कोहली ने अभी तक 311 वनडे इंटरनेशनल मैच खेले हैं और इसमें 167 कैच किए हैं. उन्होंने एक मैच में अधिकतम तीन कैच किए हैं.

7 /7

महेला जयवर्धने

श्रीलंका के महेला जयवर्धने का नाम वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा कैच करने वाले फील्डर्स की लिस्ट में सबसे ऊपर है. जयवर्धने ने 448 वनडे इंटरनेशनल मैच खेले और इसमें 218 कैच किए. वह वनडे इंटरनेशनल में 200 से ज्यादा कैच करने वाले इकलौते फील्डर हैं.