- क्रिकेट न्यूज़
- Photos
- जानकर मजा आ जाएगा- वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा बोल्ड करने वाले गेंदबाज, कितने पहचान पाएंगे आप!
जानकर मजा आ जाएगा- वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा बोल्ड करने वाले गेंदबाज, कितने पहचान पाएंगे आप!
Published On Nov 05, 2025, 02:48 PM IST
Last UpdatedNov 05, 2025, 02:48 PM IST
किसी भी गेंदबाज के लिए सबसे सुखद पल वही होता है जब बल्लेबाज का स्टंप उड़ता है. गिल्लियां हवा में उड़ती हैं. और इस गैलरी में हम देखेंगे कि आखिर सबसे ज्यादा बोल्ड करने वाले गेंदबाज कौन से हैं.
वसीम अकरम
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और महान तेज गेंदबाज वसीम अकरम के नाम वनडे इंटरनेशनल में क्लीन बोल्ड से सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड है. अकरम ने 356 वनडे मैचों में कुल 502 विकेट लिए. इसमें से 176 विकेट उन्होंने बोल्ड से हासिल किए.
वकार यूनिस
पाकिस्तान के ही एक और पेसर और पूर्व कप्तान वकार यूनिस ने 262 वनडे मैचों में 416 विकेट लिए. अपनी रफ्तार और स्विंग से यूनिस ने दुनियाभर के बल्लेबाजों को खूब छकाया. यूनिस ने 151 विकेट बोल्ड से हासिल किए.
मुथैया मुरलीधरन
श्रीलंका के महान स्पिनर मुथैया मुरलीधरन ने अपनी उंगलियों का जादू खूब दिखाया. मुरलीधरन ने कुल 350 वनडे मैचों में 534 विकेट हासिल किए. उन्होंने इसमें से 122 विकेट बोल्ड से हासिल किए.
लसिथ मलिंगा
श्रीलंका के पूर्व पेसर लसिथ मलिंगा का ऐक्शन जरा हटकर था. स्लिंगा मलिंगा के नाम से मशहूर मलिंगा ने अपनी यॉर्कर ने कई विकेट उड़ाए. मलिंगा ने 226 वनडे मैचों में 338 विकेट लिए. उन्होंने इसमें 104 विकेट बोल्ड से हासिल किए.
शाहिद अफरीदी
पाकिस्तान के इस पूर्व कप्तान और ऑलराउंडर ने 398 वनडे मैच खेले. अफरीदी ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से खास जगह बनाई. लेकिन उनकी गेंदबाजी भी बहुत अच्छी थी. लेग स्पिन गेंदबाजी से अफरीदी ने 395 विकेट लिए. इसमें से 104 विकेट बोल्ड से लिए.
अनिल कुंबले
भारत के सबसे कामयाब गेंदबाज अनिल कुंबले ने कुल 271 वनडे इंटरनेशनल मैच खेले. कुंबले अपनी सटीक लाइन और लेंथ के लिए जाने जाते रहे हैं. और इसमें 337 विकेट लिए. और इसमें से कुंबले 92 विकेट बोल्ड से लिए.
मिशेल स्टार्क
ऑस्ट्रेलिया के पेसर मिशेल स्टार्क ने कुल 130 वनडे मैच खेले हैं. बाएं हाथ के इस खिलाड़ी ने कुल 247 विकेट लिए हैं. इसमें से 91 विकेट उन्होंने बोल्ड से हासिल किए हैं.