• क्रिकेट न्यूज़
  • Photos
  • वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट जीतने वाले भारत के 4 धुरंधर, धोनी भी नहीं कर सके यह करिश्मा

वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट जीतने वाले भारत के 4 धुरंधर, धोनी भी नहीं कर सके यह करिश्मा

Edited By : Bharat Malhotra | Nov 03, 2025, 01:28 PM IST

Published On Nov 03, 2025, 01:28 PM IST

Last UpdatedNov 03, 2025, 01:28 PM IST

भारत ने साउथ अफ्रीका को हराकर पहली बार महिला वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया है. दीप्ति शर्मा को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया है.

1 /5

भारत ने पहली बार जीता महिला वर्ल्ड कप

रविवार, 2 नवंबर को भारत ने साउथ अफ्रीका को हराकर पहली बार महिला वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया. फाइनल में भारत ने साउथ अफ्रीका को 52 रन से हरा दिया. भारत के 298 रनों के जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 246 पर ऑल आउट हो गई. भारत की दीप्ति शर्मा को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया. दीप्ति ने फाइनल में गेंद और बल्ले दोनों से योगदान दिया. वह सिर्फ चौथी भारतीय खिलाड़ी हैं जिन्हें वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया. हम देखते हैं ऐसे खिलाड़ियों की लिस्ट जिन्हें वनडे वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द दूर्नमेंट चुना गया.

2 /5

सचिन तेंदुलकर

वर्ल्ड कप 2003 साउथ अफ्रीका में खेला गया था. इस वर्ल्ड कप में सचिन कमाल के फॉर्म में थे. इस वर्ल्ड कप में सचिन ने 11 मैचों में 673 रन बनाए थे. उनके बल्ले से 6 हाफ सेंचुरी और 1 सेंचुरी निकली थी. उनका औसत 61.18 का रहा था. भारत को 2003 के वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. फाइनल में सचिन ने चार रन बनाए थे. ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 125 रन से हराया था.

3 /5

युवराज सिंह

साल 2011 के वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत ने श्रीलंका को हराकर खिताब जीता था. वर्ल्ड कप में युवराज सिंह को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था. युवराज ने गेंद और बल्ले से कमाल दिखाया था. युवराज उस दौरान कैंसर से जूझ रहे थे लेकिन वह मैदान पर पूरी ताकत झोंक रहे थे. बाएं हाथ के इस ऑलराउंडर ने 9 मैचों में 362 रन बनाए और 15 विकेट लिए.

4 /5

विराट कोहली

विराट कोहली तीसरे भारतीय खिलाड़ी थे जो प्लेयर ऑफ द मैच बने. विराट ने 2023 के वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने से पहले भारतीय टीम कोई मैच नहीं हारी थी. भारतीय टीम फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के सामने थी. और कंगारू टीम ने भारत को 20 साल पुराना दर्द फिर दे दिया. भारत को फाइनल में हार का सामना करना पड़ा. विराट कोहली का बल्ला हालांकि पूरे टूर्नामेंट में जमकर बरसा 11 मैचों में कोहली ने 95.62 के औसत से 765 रन बनाए. उनका स्ट्राइक रेट भी 90 से ऊपर रहा. कोहली ने वर्ल्ड कप में 3 शतक और 6 अर्धशतक लगाए.

5 /5

दीप्ति शर्मा

भारत की इस स्टार ऑलराउंडर ने 2025 के वर्ल्ड कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई. उन्होंने फाइनल में पांच समेत वर्ल्ड कप में कुल 22 विकेट हासिल किए. इस ऑफ स्पिनर ने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा शिकार किए. फाइनल में दीप्ति ने बल्ले से भी कमाल किया और 58 रन बनाए. पूरे टूर्नामेंट में दीप्ति ने 215 रन बनाए. उनका औसत 30.71 और स्ट्राइक रेट 90.33 का रहा. दीप्ति ने टूर्नामेंट में तीन हाफ सेंचुरी लगाई.