×

'उसे और क्या करना होगा...', अय्यर को टीम में जगह ना मिलने पर फूटा उनके पिता का गुस्सा

एशिया कप के लिए भारतीय स्क्वॉड में शामिल नहीं किए गए श्रेयस अय्यर को लेकर उनके पिता ने बड़ा बयान दिया है.

Shreyas Iyer Father on His Selection: एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान कुछ समय पहले ही किया गया है. हालांकि भारत के जिस स्क्वॉड का ऐलान हुआ है उसमें टीम के स्टार खिलाड़ी श्रेयस अय्यर को जगह नहीं मिल पाई है.

Shreyas iyer

श्रेयस अय्यर को स्क्वॉड में जगह नहीं मिलने के बाद उनके फैंस काफी भड़के हुए हैं. वहीं अब उनको जगह नहीं मिलने पर उनके पिता ने निराशा व्यक्त करते हुए बड़ा बयान दिया है.

Shreyas iyer

अय्यर के चयन ना होने पर उनके पिता संतोष अय्यर ने हाल ही में टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कहा, ‘मुझे नहीं पता कि श्रेयस को इंडियन टीम के टी20 फॉर्मेट में जगह बनाने के लिए और क्या करना होगा. दिल्ली कैपिटल्स से लेकर पंजाब किंग्स तक वह साल दर साल आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करते रहे हैं. वह भी एक कप्तान के तौर पर.’


अय्यर के पिता ने आगे कहा, ‘उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स को साल 2024 में आईपीएल का खिताब दिलाया और इस साल पंजाब किंग्स को भी फाइनल में पहुंचाया. मैं यह नहीं कह रहा हूं कि उन्हें भारतीय टीम का कप्तान बना दो.’

श्रेयस के पिता ने बेट को लेकर आगे कहा, ‘कम से कम उनका चयन टीम में तो होना चाहिए था. उसे टीम से बाहर भी किया जाता है फिर भी वह निराशा नहीं दिखाता है. वह बस यही कहेगा कि यह मेरा नसीब है. वह हमेशा शांत और संयमित रहता है. वह किसी पर भी दोष नहीं लगाता है लेकिन अंदर ही अंदर वह काफी निराश होगा.’

आपको बता दें कि एशिया कप के लिए भारतीय स्क्वॉड के ऐलान के पहले यही माना जा रहा था कि अय्यर की टीम में एंट्री होना पक्की है. हालांकि जब स्क्वॉड का ऐलान किया गया तो अय्यर का नाम उसमें शामिल नहीं था जिसने हर किसी को हैरान कर दिया.

Trending This Week