- क्रिकेट न्यूज़
- Photos
- ENG vs IND: जब मैनचेस्टर में क्रिकेट फैंस ने देखा 17 साल के सितारे का पराक्रम, हर भारतीय का सीना हो गया था चौड़ा
ENG vs IND: जब मैनचेस्टर में क्रिकेट फैंस ने देखा 17 साल के सितारे का पराक्रम, हर भारतीय का सीना हो गया था चौड़ा
Published On Jul 16, 2025, 10:58 AM IST
Last UpdatedJul 16, 2025, 10:58 AM IST
मैनचेस्टर के मैदान से भारत की कई खुशनुमा यादें जुड़ी हुई है. इसमें से एक खास मौका फैंस ने 1990 में देखा था. जब 17 साल के भारतीय खिलाड़ी ने कमाल किया था.
मैनचेस्टर में सचिन ने मचाई थी तबाही
क्रिकेट जगत में जब भी बल्लेबाजी का जिक्र होगा उसमें सचिन तेंदुलकर का नाम सबसे पहले लिया जाएगा यह तो तय है. सचिन ने दुनिया के हर क्रिकेट मैदान पर बल्ले से जमकर रन बनाए हैं पर क्या आपको पता है सचिन ने अपना पहला टेस्ट शतक मैनचेस्टर के मैदान पर लगाया था.
भारतीय फैंस खुशी से झूम उठे थे
जी हां, भारतीय टीम जिस मैदान पर टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला खेलने उतरेगी. इसी मैदान पर सचिन ने महज 17 साल की उम्र में राज किया था. युवा सचिन ने इस मैदान पर इंग्लिश गेंदबाजों पर जमकर हमला बोला था. उनके पराक्रम को देख भारतीय फैंस का सीना चौड़ा हो गया था.
मैनचेस्टर में सचिन ने ठोका था पहला शतक
भारतीय टीम के लिए सचिन तेंदुलकर ने यह कमाल 1990 के इंग्लैंड दौरे पर किया था. टीम इंडिया अपना दूसरा टेस्ट मैनचेस्टर के मैदान पर खेलने उतरी थी. सचिन दोनों पारियों में कमाल के टच में नजर आ रहे थे. पहली पारी में सचिन ने 136 गेंद पर 8 चौके की मदद से 68 रन बनाए.
मैनचेस्टर में सचिन का दिखाया था मास्टर क्लास
दूसरी पारी में मैनचेस्टर की पिच बल्लेबाजी के लिए काफी मुश्किल हो गई थी. हालांकि कठिन पिच पर सचिन ने 17 साल की उम्र में इंग्लिश टीम को अपना मास्टर क्लास दिखाया.
सचिन के दमपर भारत ने बचाया था मैच
दूसरी पारी में सचिन ने डटकर खेलते हुए 189 गेंद में 17 चौके लगाते हुए 119 रन बनाए. मैनचेस्टर के इस मैदान पर सचिन दूसरी पारी में नॉट आउट रहे. एक समय ऐसा लग रहा था भारतीय टीम यह टेस्ट हार जाएगी लेकिन सचिन ने अपनी बल्लेबाजी के दम पर यह मैच बचा लिया और भारत इस मुकाबले को ड्रॉ कराने में कामयाब हो पाया.