• Home
  • Photos
  • सबसे ज्यादा IPL फाइनल खेलने वाली टीमें, गुजरात टाइटंस किस नंबर पर है ?

सबसे ज्यादा IPL फाइनल खेलने वाली टीमें, गुजरात टाइटंस किस नंबर पर है ?

Edited By : Akhilesh Tripathi | May 30, 2026, 02:15 PM IST

Published On May 30, 2026, 02:15 PM IST

Last UpdatedMay 30, 2026, 02:15 PM IST

चेन्नई सुपरकिंग्स सबसे ज्यादा आईपीएल फाइनल खेलने वाली टीम है. चेन्नई की टीम ने 10 आईपीएल फाइनल खेला है. वहीं मुंबई इंडियंस और आरसीबी की टीम संयुक्त रुप से दूसरे नंबर पर मौजूद है.

1 /6
CSK

01. चेन्नई सुपरकिंग्स

चेन्नई सुपरकिंग्स सबसे ज्यादा आईपीएल फाइनल खेलने वाली टीम है. चेन्नई की टीम ने 10 आईपीएल फाइनल खेला है, जिसमें उसे पांच बार जीत मिली है, वहीं पांच बार टीम रनर अप रही है. चेन्नई की टीम ने 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में खिताब पर कब्जा किया था, वहीं 2008, 2012, 2013, 2015, 2019 में टीम को हार का सामना करना पड़ा था.

2 /6
MI

02. मुंबई इंडियंस

मुंबई इंडियंस के नाम छह आईपीएल फाइनल खेलने का रिकॉर्ड है, जिसमें टीम ने पांच बार खिताब पर कब्जा किया है. मुंबई इंडियंस ने 2013, 2015, 2017, 2019, 2020 में खिताब पर कब्जा किया था, वहीं 2010 में टीम रनर अप रही थी.

3 /6
RCB

03. आरसीबी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम सबसे ज्यादा आईपीएल फाइनल खेलने वाली टीमों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंच गई है. आरसीबी की टीम ने भी छठी बार आईपीएल के फाइनल में जगह बनाई है. इससे पहले आरसीबी ने 2009, 2011, 2016, 2024 और 2025 में फाइनल में जगह बनाई थी. 2025 में टीम को एकमात्र खिताब मिला था.


4 /6
KKR

04. केकेआर

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने चार आईपीएल फाइनल खेला है. कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने 2012, 2014, 2021 और 2024 में फाइनल में जगह बनाई थी. कोलकाता ने 2012, 2014 और 2024 में खिताब पर कब्जा किया था, वहीं 2021 में टीम रनर अप रही थी.

5 /6
SRH

05. सनराइजर्स हैदराबाद

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने तीन बार आईपीएल के फाइनल में जगह बनाई है. सनराइजर्स हैदराबाद ने 2016, 2018 और 2024 में आईपीएल का फाइनल खेला. टीम को सिर्फ एक बार खिताब मिला. सनराइजर्स हैदराबाद ने 2016 में खिताब जीता, वहीं 2018 और 2024 में टीम रनर अप रही.

6 /6
GT

06. गुजरात टाइटंस

गुजरात टाइटंस की टीम ने तीसरी बार आईपीएल फाइनल में जगह बनाई है. इससे पहले टीम ने साल 2022, 2023 में फाइनल तक का सफर तय किया था. गुजरात टाइटंस ने साल 2022 में खिताब पर कब्जा किया था. वहीं 2023 में टीम को चेन्नई सुपरकिंग्स के हाथों फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था.