विराट कोहली के 'लाइक' से मचा बवाल, आखिर कौन हैं जर्मन इन्फ्लुएंसर LizLaz- Photos
Published On Apr 17, 2026, 02:48 PM IST
Last UpdatedApr 17, 2026, 02:48 PM IST
विराट कोहली एक बार फिर इंस्टाग्राम के लाइक विवाद में हैं. जर्मन इन्फ्लूएंसर की तस्वीर 'लाइक' करने को लेकर वह चर्चा में हैं. इन तस्वीरों में जानेंगे कि आखिर वह कौन हैं.
विराट कोहली का लाइक बटन फिर चर्चा में
लिजलैज की जिस तस्वीर की बात की जा रही है उसमें उन्होंने पाउडर ब्लू बैकलेस मिनी ड्रेस पहनी है. इंस्टाग्राम पोस्ट पर वह कई तरह के पोज दे रही हैं और कैमरे के सामने मुस्कुरा रही हैं. Photo- Instagram
क्या विराट कोहली ने लाइक किया लिजलैज का फोटो?
फैंस ने यह भांप लिया कि कैसे विराट कोहली के हैंडल से उस तस्वीर को लाइक किया गया है. और इसके बाद सोशल मीडिया पर एक मीम वायरल होने लगा है. सोशल मीडिया पर लोगों ने लिखा, ‘एलगोरिदम पर एक और पैराग्राफ लिखा जा रहा है.’ और किसी ने यहां तक कहा कि अनुष्का को यह पसंद नहीं आएगा. Photo- Instagram
फैंस ने देखा कैसे विराट कोहली ने लाइक की तस्वीर
ऐसा नहीं है कि पहली बार इंस्टाग्राम पर किसी तस्वीर को लाइक करके फंस गए हैं. पिछले साल विराट कोहली के हैंडल से मॉडल अवनीत कौर का इंस्टाग्राम पोस्ट लाइक किया गया था. हालांकि उस वक्त विराट ने सफाई दी थी और इसके लिए इंस्टाग्राम के एलोगरिदम को जिम्मेदार ठहराया था. Photo- Instagram
पहले भी इंस्टाग्राम एलगोरिदम पर विवादों में फंसे थे कोहली
अवनीत कौर की तस्वीर लाइक होने के बाद विराट ने लिखा था, ‘मैं यह साफ करना चाहता हूं कि अपनी फीड की सफाई के दौान, ऐसा लगता है कि एलगोरिदम ने गलती से मेरे इंट्रेक्शन को रजिस्टर कर लिया. इसके पीछे ऐसी कोई मंशा नहीं है. मैं अनुरोध करता हूं कि बिना मतलब के कोई कयास न लगाए जाएं.’ Photo- Instagram
अवनीत कौर की पोस्ट लाइक विवाद पर क्या बोले थे कोहली
LizLaz जर्मन-दक्षिण अफ्रीका ट्रेवल व्लॉगर और सिंगर हैं. उन्हें जेनिफर के नाम से भी जाना जाता है. भारत में उनका बहुत मजबूत फैन बेस है. खास तौर उनका समोसा-समोसा सॉन्ग वायरल होने के बाद. वह देशों की असली संस्कृति दिखाने के लिए जानी जाती है. Photo- Instagram
आखिर कौन हैं लिजलैज (Who is LizLaz)
लिजलैज भारत में भी काफी घूम चुकी हैं. भारत में कई मीडिया संस्थान उनका इंटरव्यू भी ले चुके हैं. और भारत के संगीत और संस्कृति के बारे में अच्छी बातें करने के लिए उनकी काफी तारीफ भी हुई है. Photo- Instagram
भारत में काफी घूम चुकी हैं लिजलैज
अपने खुद के बारे में लिजलैज खुद को एक व्लॉगर और सिंगर बताती हैं जो जर्मनी में रहती हैं. उनके पास साइकॉलजी में मास्टर डिग्री है. वह जर्मन, इंग्लिश और डच भाषाओं में पारंगत हैं. इंस्टाग्राम में कई वीडियो में वह हिंदी में भी बात करती दिखती हैं. Photo- Instagram