×

कौन हैं मिथुन मन्हास ? टीम इंडिया के लिए नहीं मिला मौका, अब संभालेंगे BCCI अध्यक्ष का पद

बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने मीडिया को बताया, अगले कार्यकाल के लिए एक नई कार्यकारिणी गठित की जा रही है, मिथुन मन्हास पूर्व खिलाड़ी हैं और उन्हें अध्यक्ष बनाने का फैसला किया गया है,

Mithun Manhas bcci

Mithun Manhas bcci

Who is Mithun Manhas: दिल्ली के पूर्व कप्तान मिथुन मन्हास ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष पद के लिए रविवार को बोर्ड मुख्यालय में अपना नामांकन दाखिल किया. वह रोजर बिन्नी की जगह बीसीसीआई के नए अध्यक्ष का पद संभालेंगे. रोजर बिन्नी का कार्यकाल पिछले महीने समाप्त हो गया था. मन्हास को भारत के लिए खेलने का मौका नहीं मिल सका था.

Mithun Manhas
Mithun Manhas

नई दिल्ली में हुई बैठक में मिथुन मन्हास का नाम आगे आया

नई दिल्ली में हुई एक अनौपचारिक बैठक के बाद 45 वर्षीय मन्हास का नाम सामने आया। इस बैठक में बीसीसीआई अध्यक्ष पद के लिए उनके नाम को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया था. भारतीय क्रिकेट बोर्ड में कुछ अन्य प्रमुख पदों को अगले रविवार को बोर्ड की वार्षिक आम बैठक के दौरान भरा जाएगा.

Mithun Manhas
Mithun Manhas

मिथुन मन्हास का क्रिकेट करियर

मिथुन मन्हास ने 1997-98 से 2016-17 तक के अपने लंबे घरेलू करियर में 157 प्रथम श्रेणी, 130 लिस्ट ए और 91 टी20 मैच खेले. उन्होंने 157 प्रथम श्रेणी मैच में उन्होंने 45 से अधिक की औसत से 27 शतकों सहित 9714 रन बनाए हैं. इसके अलावा वह चेन्नई सुपर किंग्स, पूर्व दिल्ली डेयरडेविल्स और पुणे वॉरियर्स के लिए आईपीएल में भी खेल चुके हैं. क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद उन्होंने कोचिंग में हाथ आजमाया और कई टीमों को कोचिंग दी.

Mithun Manhas coach
Mithun Manhas coach

TRENDING NOW


मन्हास को अध्यक्ष बनाने का फैसला किया गया: राजीव शुक्ला

बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने मीडिया को बताया, अगले कार्यकाल के लिए एक नई कार्यकारिणी गठित की जा रही है, मिथुन मन्हास पूर्व खिलाड़ी हैं और उन्हें अध्यक्ष बनाने का फैसला किया गया है, अरुण धूमल आईपीएल संचालन परिषद के अध्यक्ष हैं और वह इस पद पर बने रहेंगे.

Raghuram Bhat
Raghuram Bhat

रघुराम भट बनेंगे कोषाध्यक्ष

नामांकन दाखिल करने वालों में बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया, आईपीएल संचालन परिषद के अध्यक्ष अरुण धूमल और कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) के अध्यक्ष और पूर्व भारतीय क्रिकेटर रघुराम भट शामिल हैं. सैकिया और धूमल अपने- अपने पद पर बने रहेंगे, वहीं रघुराम भट का भी बोर्ड का कोषाध्यक्ष बनना तय है.

Mithun Manhas delhi
Mithun Manhas delhi

कौन हैं मिथुन मन्हास ?

45 साल के मिथुन मन्हास भारतीय घरेलू क्रिकेट में दिल्ली के कप्तान रहे हैं. घरेलू क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट्स को मिलाकर कुल 15010 रन बनाए हैं. उन्होंने साल 2007-08 में दिल्ली को रणजी ट्रॉफी का खिताब जिताया था. मिथुन मन्हास के पास प्रशासनिक और क्रिकेट दोनों ही तरह का अनुभव हैं, उन्होंने जम्मू कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन में काम किया है.

Trending This Week