×

कौन हैं मुकुल चौधरी ? 21 साल के खिलाड़ी, जिसने अकेले KKR को किया पस्त

केकेआर के खिलाफ मैच में मुकुल चौधरी ने 27 बॉल में 54 रन की नाबाद पारी खेली. अपनी पारी में उन्होंने दो चौके और सात छक्के लगाए.

Mukul Choudhary LSG

Mukul Choudhary LSG

Who is Mukul Choudhary: आईपीएल 2026 में गुरुवार को केकेआर और लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम आमने-सामने हुई. लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम ने मुकुल चौधरी की आतिशी पारी के दम पर केकेआर के मुंह से जीत छीन ली. 21 साल के खिलाड़ी लखनऊ के लिए संकटमोचक बनकर उभरे और टीम को तीन विकेट से रोमांचक जीत दिलाकर वापस लौटे.

LSG Win
LSG Win

मुकुल चौधरी ने खेली 54 रन की नाबाद पारी

मुकुल चौधरी ने केकेआर के खिलाफ मैच में 27 बॉल में 54 रन की नाबाद पारी खेली. अपनी पारी में उन्होंने दो चौके और सात छक्के लगाए. उनकी इस पारी से लखनऊ की टीम को जीत मिल सकी. 182 रन के टारगेट का पीछा करते हुए एलएसजी ने 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर 128 रन पर मोहम्मद शमी के रूप में अपना सातवां विकेट गंवा दिया था, टीम को आखिरी चार ओवर में 54 रन चाहिए थे, इसके बाद मुकुल चौधरी ने आवेश खान (नाबाद एक) के साथ मिलकर टीम को जीत दिलाई.

Mukul Choudhary
Mukul Choudhary

लखनऊ की जीत के हीरो रहे मुकुल चौधरी

मुकुल चौधरी लखनऊ की जीत के हीरो बनकर निकले. आखिरी दो ओवर में केकेआर को 30 रन की जरूरत थी, 19वें ओवर में ग्रीन को मुकुल चौधरी ने दो छक्के और एक चौका जड़ा. एलएसजी को अंतिम ओवर में 14 रन चाहिए थे, चौधरी ने ओवर की दूसरी गेंद पर छक्का जड़ा, इसके बाद वह लगातार दो गेंद चूक गए. हालाकि उन्होंने इसके बाद पांचवीं गेंद पर छक्का मारकर स्कोर बराबर किया और फिर आखिरी गेंद पर चूकने के बाद बाई के जरिए एक रन लेकर टीम को यादगार जीत दिलाई.

Who is Mukul Chodhary
Who is Mukul Chodhary


कौन हैं मुकुल चौधरी ?

21 साल के मुकुल चौधरी राजस्थान के झुंझनू के रहने वाले हैं. वह एक विकेटकीपर बल्लेबाज हैं जो लोअर ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हुए तेजी से रन बनाने के लिए जाने जाते हैं और वह घरेलू क्रिकेट में राजस्थान के लिए खेलते हैं. अंडर-23 में खेलते हुए उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से काफी प्रभावित किया था.

Mukul choudhary rajasthan
Mukul choudhary rajasthan

सैयद मुश्ताक अली में धमाकेदार प्रदर्शन के बाद लखनऊ ने दी थी मोटी रकम

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-26 में उन्होंने पांच पारियों में 198.85 के स्ट्राइक रेट से 173 रन बनाए. इसके बाद IPL 2026 की नीलामी में लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें 2.60 करोड़ रुपये में खरीदा था. आईपीएल 2026 में वह तीन मैच में 70 रन बनाए हैं.

Mukul Choudhary profile
Mukul Choudhary profile

घरेलू क्रिकेट मे कैसा है रिकॉर्ड

मुकुल चौधरी ने राजस्थान के लिए फर्स्ट क्लास और टी-20 क्रिकेट में 2023 में डेब्यू किया था. वहीं लिस्ट ए क्रिकेट में 2025 में पहली बार खेला. उन्होंने चार फर्स्ट क्लास, पांच लिस्ट ए और 10 टी-20 मैच खेला है. फर्स्ट क्लास में उनके नाम 103 रन है. वहीं टी-20 क्रिकेट में उन्होंने तीन अर्धशतक के साथ 164.70 की स्ट्राइक रेट से 280 रन बनाए हैं. लिस्ट ए में उनके नाम 71 रन है.

Trending This Week