IPL 2026: आखिर कौन हैं नवनीता गौतम, RCB की स्टार जो अचानक सुर्खियों में आ गईं
Published On Apr 16, 2026, 02:54 PM IST
Last UpdatedApr 16, 2026, 02:54 PM IST
आखिर नवनीता गौतम कौन हैं. आरसीबी की यह सपोर्ट स्टाफ जो अचानक फिर सुर्खियों में आ गई हैं. स्टार खिलाड़ियों को 100 फीसदी फिट रखने में उनका अहम योगदान है.
आरसीबी की टीम से जुड़ी हैं
क्रिकेट के मैदान पर सारी सुर्खियां स्टार खिलाड़ी बटोरते हैं. सारी नजरें बल्लेबाजों, गेंदबाजों और फील्डर्स पर रहती है. सारा श्रेय इन्हीं को मिलता है. लेकिन सपोर्ट स्टाफ अकसर अनजान बना रहता है. ज्यादा-से-ज्याद सपोर्ट स्टाफ की चर्चा होती है लेकिन बाकी सपोर्ट स्टाफ के बारे में तो ज्यादातर लोगों को पता ही नहीं होता.
फिर सुर्खियों में आईं नवनीता
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के सपोर्ट स्टाफ की एक सदस्य अचानक सुर्खियों में आ गई है. हालांकि वह टीम के साथ 2019 से हैं लेकिन अब एक बार उनकी चर्चा होने लगी है. उस स्टाफ का नाम है नवनीता गौतम.
आईपीएल में शुरुआती महिला सपोर्ट स्टाफ में एक
नवनीता गौतम आईपीएल के शुरुआती महिला सपोर्ट स्टाफ में हैं. उनकी जिम्मेदारी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाड़ियों को पूरी तरह फिट रखने की है. वह खिलाड़ियों को मैच के लिए तैयार करती हैं. 2019 में नवनीता स्पोर्स मसाज थेरेपिस्ट के तौर पर बेंगलुरु की टीम के साथ जुड़ीं.
इस क्षेत्र में पुरुषों का अधिकार, नवनीता ने जमाया अपना सिक्का
पुरुषों के अधिकार वाले क्षेत्र में उनका आना क्रांतिकारी कदम माना गया. वह हेड फिजियोथेरेपिस्ट और स्ट्रेंथ ऐंड कंडीशनिंग कोच के साथ मिलकर खिलाड़ियों की रिकवरी के लिए काम करती हैं.
कहां पैदा हुईं हैं नवनीता गौतम
नवनीता मूल रूप से तो भारतीय हैं. लेकिन उनका जन्म कनाडा के वैंकूवर शहर में हुआ है. वह अंतरराष्ट्रयी स्तर पर काफी काम कर चुकी हैं. उन्होंने ऐथलेटिक थेरेपिस्ट के तौर पर काफी का किया है. आरसीबी के अलावा वह ग्लोबल टी20 कनाडा लीग में टोरंटो नैशनल के साथ काम कर चुकी हैं. इसके साथ ही भारतीय महिला बास्केटबॉल टीम और कई गोल्फ टूर से भी जुड़ी रही हैं.
पुरुषों के ड्रेसिंग रूम में नवनीता
नवनीता गौतम जब आरसीबी की टीम से जुड़ीं तो यह सवाल पूछा गया कि आखिर पुरुषों से भरे ड्रेसिंग रूम में वह कैसे खुद को ढालेंगी. लेकिन 2019 में ही ईएसपीएनक्रिकइंफो को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, ‘यह कुछ ऐसा था जैसे में हमेशा अपने 20 भाइयों के साथ हूं. जब तक खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ को आपके काम पर भरोसा है तब तक जेंडर मायने नहीं रखता.’
आरसीबी की महिला टीम के साथ भी जुड़ीं नवनीता
साल 2023 में जब वुमन प्रीमियर लीग की शुरुआत हुईं तो नवनीता आरसीबी की महिला टीम के साथ भी जुड़ीं. आरसीबी ने उन्हें महिला हेड एथलेटिक थेरेपिस्ट बनाया था. अब न सिर्फ विराट कोहली और रजट पाटीदार के साथ-साथ स्मृति मंधाना और एलीसा पैरी की फिटनेस की जिम्मेदारी भी वही संभालती हैं.