• क्रिकेट न्यूज़
  • Photos
  • क्या आईपीएल 2026 में खेलेंगे एमएस धोनी ? 'कैप्टन कूल' ने खुद खत्म किया सस्पेंस

क्या आईपीएल 2026 में खेलेंगे एमएस धोनी ? 'कैप्टन कूल' ने खुद खत्म किया सस्पेंस, जानें क्या कहा ?

Edited By : Akhilesh Tripathi | Aug 11, 2025, 11:23 AM IST

Published On Aug 11, 2025, 11:23 AM IST

Last UpdatedAug 11, 2025, 11:23 AM IST

महेंद्र सिंह धोनी 44 साल के हो चुके हैं और घुटने की दर्द से भी परेशान है, ऐसे में उनके आईपीएल 2026 में खेलने को लेकर सस्पेंस बना हुआ है.

1 /5
MS Dhoni

अगले दो से तीन महीने में लेंगे फैसला

धोनी ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि वह आईपीएल के अगले सीजन में खेलने या नहीं खेलने पर अगले दो से तीन महीने में फैसला लेंगे. उन्होंने कहा कि इस साल के अंत यानि दिसंबर तक वह आईपीएल को लेकर फैसला ले लेंगे.

2 /5
MS Dhoni innings

‘मेरे घुटने में जो दर्द होता है, उसका ध्यान..’

हालांकि धोनी के इस जवाब के बाद एक फैंस ने कहा कि सर आपको खेलना चाहिए, जिसके जवाब में धोनी ने कहा कि अरे मेरे जो घुटने में दर्द होता है, उसका केयर कौन करेगा ?

3 /5
MS Dhoni

धोनी ने पिछले सीजन फिर से संभाली थी चेन्नई की कमान

रुतुराज गायकवाड़ के चोटिल होने के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम की कमान संभाली है. हालांकि आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपरकिंग्स का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और टीम प्वॉइंट्स टेबल में आखिरी स्थान पर रही. टीम ने 14 में सिर्फ चार मुकाबले जीते.

4 /5
CSK Champion

धोनी की कप्तानी में चेन्नई ने पांच बार जीता है आईपीएल खिताब

धोनी ने आईपीएल में 278 मैच खेले हैं. 278 मैच की 242 इनिंग में धोनी ने 5439 रन बनाए, जिसमें 24 अर्धशतक शामिल है. धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपरकिंग्स ने पांच बार आईपीएल का खिताब जीता है.

5 /5
Sanju Samson

संजू सैमसन ले सकते हैं धोनी की जगह

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम में एमएस धोनी की जगह संजू सैमसन को शामिल किया जा सकता है. वह ट्रेड के जरिए चेन्नई का हिस्सा बनेंगे, इसे लेकर लगभग सहमति बन चुकी है.