• क्रिकेट न्यूज़
  • Photos
  • WPL के ओपनिंग सेरेमनी में कृति-कियारा ने डांस से जीता दिल, ट्रॉफी से भी उठा पर्दा, देखें तस्वीरें

WPL के ओपनिंग सेरेमनी में कृति-कियारा ने डांस से जीता दिल, ट्रॉफी से भी उठा पर्दा, देखें तस्वीरें

Edited By : Akhilesh Tripathi | Mar 05, 2023, 09:47 AM IST

Published On Mar 05, 2023, 09:47 AM IST

Last UpdatedMar 05, 2023, 09:47 AM IST

विमेंस प्रीमियर लीग 2023 की रंगारंग शुरुआत हुई. मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री और सिंगर ने अपने परफॉर्मेंस से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया.

1 /5

विमेंस प्रीमियर लीग 2023 की शनिवार को शुरुआत हो गई. मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तान स्मृति मंधाना, गुजरात जायंट्स की कप्तान बेथ मूनी, दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मैग लेनिंग और यूपी वॉरियर्स की कप्तान एलिसा हिली ने ट्रॉफी से पर्दा उठाया. (Photo-WPL Twitter page)

2 /5

ओपनिंग सेरेमनी में बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन ने अपने डांस परफॉर्म से लोगों का दिल जीत लिया. उन्होंने अपनी अदाओं से फैंस को झूमने पर मजबूर कर दिया (Photo-WPL Twitter page)

3 /5

कृति सेनन के अलावा अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म किया. कियारा ने अपनी ही फिल्म ‘गोविंदा नाम मेरा’ के सॉन्ग ‘बिजली’ पर डांस किया, उनके बाद कृति ने ‘परम सुंदरी’ गाने पर डांस परफॉर्म किया. (Photo-WPL Twitter page)

4 /5

मशहूर पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों ने अपने गानों से समा बांध दिया. एपी ढिल्लों ने अपने परफॉर्मेंस की शुरुआत फेमस गाने ‘ब्राउन मुंडे’ के साथ की. इसके बाद उन्होंने कई गाने गाए, जिसने दर्शकों को थिरकने पर मजबूर किया. (Photo-WPL Twitter page)

5 /5

ओपनिंग मैच में मुंबई इंडियंस की धमाकेदार जीत. मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स को 143 रन के बड़े अंतर से हराया. मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 207 रन बनाए थे, गुजरात जायंट्स की टीम 64 रन पर ढेर हो गई. (Photo-WPL Twitter page)