×

WPL 2026 awards: स्मृति मंधाना- ऑरेंज कैप, सोफी डिवाइन- पर्पल कैप, विजेताओं की पूरी लिस्ट

204 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने स्मृति (87 रन, 41 गेंद, 12 चौके, तीन छक्के) और जॉर्जिया (79 रन, 54 गेंद, 14 चौके) के बीच दूसरे विकेट की 165 रन की साझेदारी से 19.4 ओवर में चार विकेट पर 204 रन बनाकर जीत दर्ज की.

WPL 2026 Winners Award

WPL 2026 Winners Award

WPL 2026 awards: आरसीबी की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को छह विकेट से हराकर दूसरी बार विमेंस प्रीमियर लीग का खिताब अपने नाम किया है. दिल्ली के 204 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने स्मृति (87 रन, 41 गेंद, 12 चौके, तीन छक्के) और जॉर्जिया (79 रन, 54 गेंद, 14 चौके) के बीच दूसरे विकेट की 165 रन की साझेदारी से 19.4 ओवर में चार विकेट पर 204 रन बनाकर जीत दर्ज की. अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियनस दोनों के नाम पर दो-दो डब्ल्यूपीएल खिताब हो गए हैं. दिल्ली की टीम को लगातार चौथी बार फाइनल में खेलते हुए शिकस्त का सामना करना पड़ा. इस जीत के बाद आरसीबी की टीम को छह करोड़ की राशि दी गई. WPL 2026 के अवॉर्ड जीतने वाले प्लेयर्स की लिस्ट

Smriti Mandhana
Smriti Mandhana

ऑरेंज कैप- स्मृति मंधाना

आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना ने ऑरेंज कैप का खिताब अपने नाम किया. आरसीबी के लिए मंधाना ने विमेंस प्रीमियर लीग 2026 में नौ मैच में 377 रन बनाए. स्मृति मंधाना को पांच लाख रुपए और अवॉर्ड दिया गया.

Sophie devine
Sophie devine

पर्पल कैप- सोफी डिवाइन

गुजरात जायंट्स की कप्तान सोफी डिवाइन को पर्पल कैप का खिताब दिया गया. उन्होंने नौ मैच में कुल 17 विकेट चटकाए. सोफी डिवाइन को पांच लाख रुपए और अवॉर्ड दिया गया.

who is nandini sharma
who is nandini sharma


इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन- नंदनी शर्मा

दिल्ली कैपिटल्स की युवा गेंदबाज नंदनी शर्मा को इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन का खिताब दिया गया. नंदनी शर्मा ने इस सीजन हैट्रिक के साथ कुल 17 विकेट अपने नाम किए. नंदनी शर्मा को भी पांच लाख रुपए और अवॉर्ड दिया गया.

Lauren Bell
Lauren Bell

ग्रीन डॉट बॉल- लॉरेन बेल

आरसीबी की गेंदबाज लॉरेन बेल को सबसे ज्यादा ग्रीन डॉट बॉल का अवॉर्ड और पांच लाख रुपए दिया गया. उन्होंने इस सीजन कुल 128 डॉट गेंदें फेंकी. उन्होंने सीजन के पहले मैच का पहला ओवर मेडन फेंका था.

Grace Harris
Grace Harris

सुपर स्ट्राइकर अवॉर्ड- ग्रेस हैरिस

आरसीबी की ओपनर ग्रेस हैरिस ने सुपर स्ट्राइकर का अवॉर्ड जीता. उन्होंने इस सीजन नौ मैचों में 178. 20 की स्ट्राइक रेट से कुल 237 रन बनाए. हैरिस को भी पांच लाख रुपए दिए गए.

Harmanpreet Kaur
Harmanpreet Kaur

गुड टाइम सिक्सेस अवॉर्ड- हरमनप्रीत कौर

मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने विमेंस प्रीमियर लीग 2026 में सबसे ज्यादा 13 छक्के लगाए और उन्हें सबसे ज्यादा सिक्स लगाने के लिए अवॉर्ड और पांच लाख रुपए दिए गए.

Sophie devine mvp
Sophie devine mvp

मोस्ट वैल्यूवेल प्लेयर- सोफी डिवाइन

गुजरात जायंट्स की सोफी डिवाइन ने मोस्ट वैल्यूवेल प्लेयर का अवॉर्ड भी अपने नाम किया. इसके तहत उन्हें ट्रॉफी के साथ पांच लाख रुपए भी मिले. उन्होंने इस सीजन नौ मैच में 243 रन बनाए, इसके अलावा 17 विकेट भी अपने नाम किए. सोफी डिवाइन के इसके अलावा चैट जीपीटी आई क्यू अवॉर्ड भी जीता, इसके लिए भी उन्हें ट्रॉफी के साथ-साथ पांच लाख रुपए दिए गए.

Lucy Hamilton
Lucy Hamilton

कैच ऑफ द सीजन- लुसी हैमिल्टन

दिल्ली कैपिटल्स की लुसी हैमिल्टन को कैच ऑफ द सीजन का खिताब दिया गया. उन्हें अवॉर्ड के साथ- साथ पांच लाख रुपए भी दिए गए.

Mumbai Indians
Mumbai Indians

फेयरप्ले अवॉर्ड- मुंबई इंडियंस

मुंबई इंडियंस की टीम को फेयरप्ले अवॉर्ड दिया गया. मुंबई इंडियंस की टीम को इसके लिए ट्रॉफी के साथ-साथ पांच लाख रुपए भी मिले.

Trending This Week