- क्रिकेट न्यूज़
- Photos
- आंखों में आंसु, चेहरे पर उदासी- ताना नहीं, भारत की बेटियों की सराहना कीजिए, देखें तस्वीरें
आंखों में आंसु, चेहरे पर उदासी- ताना नहीं, भारत की बेटियों की सराहना कीजिए, देखें तस्वीरें
Edited By : Akhilesh Tripathi | Feb 24, 2023, 09:34 AM IST
Published On Feb 24, 2023, 09:34 AM IST
Last UpdatedFeb 24, 2023, 09:34 AM IST
भारतीय महिला टीम इस मैच में आखिरी ओवर तक लड़ी. आखिरी ओवर में टीम को 16 रन बनाने थे, टीम इंडिया सिर्फ 10 रन ही बना सकीं.
1 /6
आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप जीतने का सपना एक बार फिर टूट गया. सेमीफाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया के हाथों भारत को पांच रन से हार का सामना करना पड़ा. (Photo-Social Media)
2 /6
ऑस्ट्रेलिया के 173 रन के लक्ष्य के जवाब में टीम इंडिया ने पहले तीन विकेट जल्दी गंवाए, मगर कप्तान हरमनप्रीत कौर और जेमिमाह रॉड्रिग्स (24 गेंद में 43 रन) ने अर्धशतकीय (69 रन) की साझेदारी कर भारत को वापस मैच में लाया. (Photo- BCCI)
3 /6
कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अर्धशतकीय लगाया और 34 गेंद में 52 रन बनाकर रन आउट हो गईं और यही मैच का टर्निंग प्वाइंट्स साबित हुआ. हरमनप्रीत कौर जब आउट हुईं तो भारत को 32 गेंद में 40 रन बनाने थे. (Photo-Social Media)
4 /6
भारत के लिए इस मैच में स्टार प्लेयर्स ने निराश किया. स्मृति मंधाना ने सिर्फ दो रन बनाए, वहीं शेफाली वर्मा ने नौ रन, यास्तिका भाटिया ने चार रन, रिचा घोष ने 14 रन की पारी खेली. दीप्ति शर्मा 20 रन बनाकर नाबाद रहीं (Photo-Social Media)
5 /6
भारत की गेंदबाजी भी इस मैच में साधारण नजर आई. तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ने चार ओवर में 41 रन खर्च किए. आखिरी ओवर में उन्होंने दो छक्के के साथ 18 रन दिए जो टीम को महंगा पड़ा. (Photo-ICC)
6 /6
वहीं फील्डिंग में टीम इंडिया ने निराश किया. विकेट के पीछे रिचा घोष ने लेनिंग का कैच छोड़ा. लेनिंग उस समय सिर्फ एक रन पर थी. उन्होंने मैच में 49 रन की पारी खेली. रिचा ने 13वें ओवर में स्टंपिंग का मौका भी गंवाया. वहीं सीमा रेखा पर शेफाली वर्मा ने बेथ मूनी का कैच छोड़ा. मूनी उस समय 32 पर थी. मूनी ने 54 रन की पारी खेली. (Photo-ICC)
Next Gallery