HomePhotosइंग्लैंड की जीत से बदला WTC प्वॉइंट्स का हाल, ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें भारत की पोजिशन
WTC Points Table: इंग्लैंड की जीत से बदला WTC प्वॉइंट्स का हाल, ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें भारत की पोजिशन
मेलबर्न में खेले गए एशेज सीरीज के चौथे टेस्ट में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरे ही दिन चार विकेट से हरा दिया. जीत के लिए मिले 175 रन के लक्ष्य को इंग्लैंड ने छह विकेट खोकर हासिल कर लिया.
WTC Points Table Standings: ऑस्ट्रेलिया की धरती पर टेस्ट मैच जीतने का इंग्लैंड का लंबा इंतजार समाप्त हो गया है. मेलबर्न में खेले गए एशेज सीरीज के चौथे टेस्ट में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरे ही दिन 4 विकेट से हरा दिया. जीत के लिए मिले 175 रन के लक्ष्य को हासिल करने उतरी इंग्लैंड को जैक क्रॉली और बेन डकेट ने 51 रन की मजबूत शुरुआत दी, डकेट 26 गेंद पर 34 रन बनाकर आउट हुए, क्रॉली ने 37 रन बनाए। दोनों ओपनर्स के अलावा जैकब बेथेल ने 40 रन की पारी खेलकर सीरीज में टीम की पहली जीत को संभव बनाया. हैरी ब्रूक 18 और जेमी स्मिथ 3 रन बनाकर नाबाद रहे. इंग्लैंड की जीत के बाद WTC प्वॉइंट्स टेबल में बदलाव हुआ है. ऑस्ट्रेलिया की टीम को नुकसान हुआ है. मेलबर्न टेस्ट के बाद कौन सी टीम किस पायदान पर है ?
Australia test team
01. ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया की टीम हार के बावजूद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर बनी हुई है. ऑस्ट्रेलिया की टीम का जीत प्रतिशत 100 से घटकर 85.71 पहुंच गया है. ऑस्ट्रेलिया की टीम ने इस चक्र में सात मैच खेले हैं, जिसमें टीम को छह मैच में जीत मिली है, जबकि टीम को एक मैच में हार का सामना करना पड़ा है.
New Zealand Test team
02. न्यूजीलैंड
न्यूजीलैंड की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-2027 चक्र में तीन मैच खेले हैं, जिसमें टीम को दो मैच में जीत मिली है, जबकि एक मैच ड्रॉ रहा था. न्यूजीलैंड का जीत प्रतिशत 77.78 है.
South africa test team
03. साउथ अफ्रीका
साउथ अफ्रीका की टीम लिस्ट में तीसरे नंबर पर है. साउथ अफ्रीका की टीम ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-2027 चक्र में चार मैच खेले हैं, जिसमें टीम को तीन मैच में जीत मिली है, जबकि टीम ने एक मुकाबला गंवाया है. साउथ अफ्रीका का जीत प्रतिशत 75.00 है.
Srilanka test team
04. श्रीलंका
श्रीलंका की टीम लिस्ट में चौथे नंबर पर है. श्रीलंका ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-2027 चक्र में दो मैच खेले हैं. श्रीलंका को एक मैच में जीत मिली है, जबकि एक मैच ड्रॉ रहा है. श्रीलंका का जीत प्रतिशत 66.67 है.
pakistan test
05. पाकिस्तान
पाकिस्तान की टीम का नाम लिस्ट में पांचवें नंबर पर है. पाकिस्तान की टीम ने दो मैच खेले हैं, जिसमें टीम को एक में जीत और एक में हार मिली है. पाकिस्तान की जीत प्रतिशत 50 है.
Indian test team
06. भारत
भारतीय टीम का नाम इस लिस्ट में छठे नंबर पर है. भारतीय टीम का जीत प्रतिशत 48.15 है. भारतीय टीम ने इस चक्र में नौ मैच खेले हैं, जिसमें टीम को चार मैच में जीत और चार मैच में हार मिली है. एक मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हुआ था.
England test team
07. इंग्लैंड
इंग्लैंड की टीम का नाम लिस्ट में सातवें नंबर पर है. इंग्लैंड की टीम ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-2027 चक्र में नौ मैच खेले हैं. नौ मैच में इंग्लैंड को तीन मैच में जीत मिली है जबकि टीम ने पांच मैच गंवाए हैं. इंग्लैंड का जीत प्रतिशत 35.19 है.
बांग्लादेश की टीम इस लिस्ट में आठवें और वेस्टइंडीज की टीम नौवें पर है.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.