- क्रिकेट न्यूज़
- Photos
- WTC Points Table: भारत और ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद प्वॉइंट्स टेबल में हुआ बड़ा फेरबदल
WTC Points Table: भारत के बाद ऑस्ट्रेलिया को भी मिली जीत, बदल गया प्वॉइंट्स टेबल का हाल
Published On Jul 07, 2025, 12:12 PM IST
Last UpdatedJul 07, 2025, 12:12 PM IST
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 प्वॉइंट्स टेबल में इंग्लैंड की टीम को तगड़ा नुकसान हुआ है. जानें कौन सी टीम किस पोजिशन पर है ?
ऑस्ट्रेलिया की टीम टॉप पर मौजूद
ऑस्ट्रेलिया की टीम ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में दो मुकाबले खेले हैं और दोनों मैच में जीत दर्ज की है. 100 जीत प्रतिशत के साथ ऑस्ट्रेलिया की टीम टॉप पर मौजूद हैं.
दूसरे स्थान पर है श्रीलंका की टीम
श्रीलंका की टीम ने दो मैच में एक मुकाबले जीते हैं और एक मैच ड्रॉ पर खत्म किया था. श्रीलंका की टीम दूसरे नंबर पर है. श्रीलंका का जीत प्रतिशत 66.67 है.
इंग्लैंड को हुआ बड़ा नुकसान
इंग्लैंड की टीम को भारत के खिलाफ मिली हार के बाद तगड़ा झटका लगा है. इंग्लैंड की टीम के पास दो मैच में एक जीत और एक हार के बाद 50 फीसदी अंक है. इंग्लैंड की टीम पहले से तीसरे स्थान पर खिसक गई है.
टीम इंडिया चौथे स्थान पर
भारतीय टीम ने एजबेस्टन टेस्ट में जीत के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप प्वॉइंट्स टेबल में खाता खोला है. भारत के पास दो मैच में एक जीत और एक हार के बाद 50 फीसदी अंक है और वह इंग्लैंड के बाद चौथे स्थान पर है.
पांचवें नंबर पर है बांग्लादेश की टीम
बांग्लादेश की टीम ने इस चक्र में दो मुकाबले खेले हैं. टीम दो मैच में एक हार और एक ड्रॉ के साथ 16.67 जीत प्रतिशत के साथ पांचवें नंबर पर मौजूद है.
वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका की टीम ने अभी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप प्वॉइंट्स टेबल में खाता नहीं खोला है.