• क्रिकेट न्यूज़
  • Photos
  • Virat Kohli के चहेते दूसरी बार मुसीबत में, नाबालिग ने लगाया रेप का आरोप, FIR दर्ज

Virat Kohli के चहेते दूसरी बार मुसीबत में, नाबालिग ने लगाया रेप का आरोप, FIR दर्ज

Edited By : Saurav Kumar | Jul 25, 2025, 05:21 PM IST

Published On Jul 25, 2025, 05:21 PM IST

Last UpdatedJul 25, 2025, 05:21 PM IST

विराट कोहली के चहेते और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार तेज गेंदबाज एक बार फिर मुसीबत में पड़ गए हैं. उनपर नाबालिग ने रेप का आरोप लगाया है.

1 /5

पहले भी लग चुका है यौन शोषण का आरोप

उत्तर प्रदेश के 27 वर्षीय क्रिकेटर पर पहले से ही गाजियाबाद की एक महिला ने यौन शोषण का आरोप लगा रखा है. महिला ने आरोप लगाया है कि दयाल से उसका पांच साल रिश्ता रहा और इस दौरान यश ने शादी का वादा करके उसका यौन शोषण किया.

2 /5

जयपुर में नाबालिग ने रेप का दर्ज कराया मामला

जयपुर के सांगानेर सदर के थानाधिकारी अनिल जैमन ने बताया कि ताज प्राथमिकी बुधवार को दर्ज की गई. उन्होंने शुक्रवार को बताया, “यश दयाल के खिलाफ पास्को (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण) अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत दुष्कर्म के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है. “

3 /5

2023 का है दुष्कर्म का मामला

जैमन के अनुसार पीड़िता ने आरोप लगाया है कि खिलाड़ी ने पहली बार 2023 में उसके साथ दुष्कर्म किया था जब वह 17 साल की थी. आरोप लगाया गया है कि इसी साल अप्रैल में सीतापुरा इलाके के एक होटल में भी ऐसा ही हुआ था.

4 /5

करियर का झांसा देकर किया दुष्कर्म

थानाधिकारी के अनुसार, “पीड़िता ने आरोप लगाया कि क्रिकेटर ने उसके करियर में मदद और सहयोग का वादा किया था. उसने इस साल अप्रैल में आईपीएल के लिए जयपुर में रहते हुए उससे संपर्क किया और उसे होटल में बुलाया, जहां उसने कथित तौर पर उसके साथ फिर से दुष्कर्म किया.”

5 /5

आरसीबी के मैच विनर गेंदबाज हैं दयाल

उन्होंने आगे कहा कि मामले में जांच की जा रही है. मध्यम गति के गेंदबाज यश दयाल भारतीय घरेलू क्रिकेट में जाना-माना गेंदबाज है. उसने 2018 में उत्तर प्रदेश के लिए पदार्पण किया और तब से 27 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं, जिनमें 84 विकेट लिए हैं. उन्होंने 71 टी20 मैचों में 66 विकेट लिए हैं. दयाल ने 2022 में गुजरात टाइटन्स के साथ अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की और फिर आरसीबी में शामिल हो गया. आरसीबी ने 2024 की खिलाड़ियों की नीलामी में पांच करोड़ रुपये में खरीदा. आरसीबी ने इस साल के सत्र के लिए भी दयाल को अपनी टीम में बनाए रखा और वह रजत पाटीदार की कप्तानी में ट्रॉफी जीतने वाली टीम का अहम सदस्य था.