×

Year Ender 2025: साल 2025 में किया डेब्यू और इंटरनेशनल स्तर पर बिखेरी चमक, नंबर- 4 का आंकड़ा दंग कर देगा

इन क्रिकेटर्स ने एक साल में ही फैंस के दिलों में जगह बना ली, इसमें भारतीय खिलाड़ियों के अलावा कई इंटरनेशनल खिलाड़ी भी हैं.

Year Ender 2025

Year Ender 2025

Year Ender 2025: साल 2025 कुछ युवा क्रिकेटरों के लिए शानदार रहा है. इस साल कई ऐसे युवा क्रिकेटर्स ने डेब्यू किया जो देखते ही देखते इंटरनेशनल क्रिकेट में छा गए. इन क्रिकेटर्स ने एक साल में ही फैंस के दिलों में जगह बना ली, इसमें भारतीय खिलाड़ियों के अलावा कई इंटरनेशनल खिलाड़ी भी हैं. आइए उन स्टार खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं, जिन्होंने ‘साल 2025’ में किसी एक फॉर्मेट में डेब्यू करते हुए उसमें शानदार प्रदर्शन किया है.

Beau Webster
Beau Webster

01. ब्यू वेबस्टर

ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ब्यू वेबस्टर ने फरवरी 2025 में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डेब्यू किया था. उन्होंने अब तक अपने देश के लिए सिर्फ टेस्ट फॉर्मेट ही खेला है, जिसके 7 मुकाबलों में 34.63 की औसत से 381 रन बनाए. वहीं गेंदबाजी करते हुए उन्होंने आठ विकेट अपने नाम किए.

Harshit Rana
Harshit Rana

02. हर्षित राणा

भारतीय तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने इस साल वनडे और टी20 फॉर्मेट में डेब्यू किया. उन्होंने अब तक 11 वनडे मुकाबलों में 20 विकेट हासिल किए हैं, जबकि छह टी20 मुकाबलों में उनके नाम सात विकेट है.

Sai Sudharsan
Sai Sudharsan


03. साई सुदर्शन

भारत के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज साई सुदर्शन ने इस साल टेस्ट फॉर्मेट में डेब्यू किया. उन्होंने अब तक भारत के लिए छह टेस्ट मुकाबलों में 27.45 की औसत के साथ 302 रन बनाए हैं, इस दौरान उनके बल्ले से दो अर्धशतक निकले हैं.

Varun Chakravarthy
Varun Chakravarthy

04. वरुण चक्रवर्ती

भारत के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने इस साल वनडे में फरवरी 2025 में डेब्यू किया. इस स्पिनर ने साल 2025 में सिर्फ 4 वनडे मैच खेले, जिसमें 19 की औसत के साथ 10 विकेट हासिल किए. चक्रवर्ती के टी20 प्रदर्शन को देखें, तो उन्होंने अपने करियर में 33 मैच खेले, जिसमें 14.87 की औसत के साथ 55 विकेट अपने नाम किए है. वह इस साल भारत के सबसे सफल गेंदबाज में एक रहे. साल 2025 में वरुण चक्रवर्ती का टी20 में इस साल जलवा रहा. उन्होंने 20 मैच में कुल 36 विकेट अपने नाम किए.

Nitish reddy
Nitish reddy

05. नितीश कुमार रेड्डी

भारत के बैटिंग ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी ने नवंबर 2024 में टेस्ट फॉर्मेट में डेब्यू किया था, जिसके बाद साल 2025 में उन्होंने वनडे और टी20 क्रिकेट खेला. इस साल लिमिटेड ओवर फॉर्मेट में डेब्यू करने वाले नीतीश रेड्डी ने 2 वनडे मुकाबलों में 27 की औसत के साथ इतने ही रन बनाए हैं, जबकि 4 टी20 मुकाबलों में उन्होंने 45 की औसत के साथ 90 रन जुटाए हैं, इस दौरान उनके नाम एक अर्धशतक भी है. नीतीश ने टी20 क्रिकेट में 3 विकेट हासिल किए हैं.

Trending This Week