×

Year Ender 2025: इस साल टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज

साल 2025 खत्म होने को है. इस साल टेस्ट क्रिकेट में कई अहम पल देखे. साउथ अफ्रीका ने पहली बार आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप जीती. भारत ने इंग्लैंड में सीरीज ड्रॉ की. और साल खत्म होते-होते इंग्लैंड को एक बार फिर एशेज गंवानी पड़ी. इस बीच हम देखते हैं कि इस साल टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज कौन हैं.

most-runs-in-2025

most-runs-in-2025

साल 2025 खत्म होने को है. इस साल टेस्ट क्रिकेट में कई अहम पल देखे. साउथ अफ्रीका ने पहली बार आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप जीती. भारत ने इंग्लैंड में सीरीज ड्रॉ की. और साल खत्म होते-होते इंग्लैंड को एक बार फिर एशेज गंवानी पड़ी. इस बीच हम देखते हैं कि इस साल टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज कौन हैं.

Shubman Gill
Shubman Gill

शुभमन गिल

भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल साल 2025 में टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. गिल ने इस साल 9 टेस्ट मैचों की 16 पारियों में 983 रन बनाए हैं. गिल ने इस साल 70.21 के औसत से इस साल रन बनाए हैं. शुभमन गिल ने इस साल 5 टेस्ट सेंचुरी और 1 हाफ सेंचुरी लगाई हैं.

Travis Head century
Travis Head century

ट्रेविस हेड

ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ट्रेविस हेड साल 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं. हेड ने मौजूदा एशेज सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ अभी तक खेले गए चार टेस्ट मैचों में दो सेंचुरी लगाई हैं. साल 2025 में हेड ने 11 टेस्ट मैचों की 21 पारियों में 817 रन बनाए. इस साल उनका बैटिंग औसत 40.85 का रहा. हेड ने इस साल 2 शतक और तीन हाफ सेंचुरी लगाई हैं.

KL-Rahul--Test
KL-Rahul–Test

TRENDING NOW


केएल राहुल

भारत के टेस्ट ओपनर केएल राहुल भी साल 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में शामिल रहे. राहुल ने इस साल 10 टेस्ट मैचों की 19 पारियों में 45.16 के औसत से 813 रन बनाए. राहुल ने साल 2025 में टेस्ट क्रिकेट में तीन शतक और तीन अर्धशतक लगाए.

जो रूट

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट बीते कई साल से कमाल के फॉर्म में हैं. यह साल 2025 भी कुछ अलग नहीं रहा. रूट ने 2025 में 10 टेस्ट मैचों की 18 पारियों में 50.31 के औसत से 805 रन बनाए. रूट ने 4 शतक और 1 हाफ सेंचुरी बनाई.

Harry-Brook
Harry-Brook

हैरी ब्रूक

इंग्लैंड के इस बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने साल 2025 में 10 टेस्ट मैचों की 18 पारियों में 771 रन बनाए. इस साल ब्रूक का औसत 45.35 का रहा. ब्रूक ने दो सेंचुरी और 4 हाफ सेंचुरी लगाईं.

Alex carey Emotional after century
Alex carey Emotional after century

एलेक्स कैरी

ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी ने साल 2025 में 11 टेस्ट मैचों की 17 पारियों में 767 रन बनाए. इस साल उन्होंने 47.93 के औसत से बल्लेबाजी की. कैरी ने साल 2025 में दो शतक और चार अर्धशतक लगाए.

Ravindra Jadeja
Ravindra Jadeja

रविंद्र जडेजा

भारत के स्टार ऑलराउंडर ने रविंद्र जडेजा ने साल 2025 में कुल 10 टेस्ट मैचों में 17 पारियों में 764 रन बनाए हैं. जडेजा का बल्लेबाजी औसत साल 2025 में 63.66 का रहा. जडेजा इस साल 2 सेंचुरी और 6 हाफ-सेंचुरी लगाईं.

Trending This Week