×

Year Ender 2025 : 'रन मशीन' विराट कोहली के लिए साल रहा बेमिसाल, किए क्या-क्या कमाल

Virat Kohli Year Ender: विराट कोहली ने साल 2025 में बल्ले से कई कीर्तिमान बनाए. कोहली चर्चा में तो इस साल भी रहे टेस्ट में संन्यास और बल्ले से खास काम के लिए.

Virat Kohli

Virat Kohli

नई दिल्ली: विराट कोहली (Virat Kohli) के लिए ‘साल 2025’ बेहद खास रहा है. इस वर्ष उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी और आईपीएल खिताब (RCB IPL Champion) जीतने के साथ मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar RECORD) के शतकों का रिकॉर्ड भी तोड़ा. आइए, जानते हैं कि इस साल विराट कोहली ने कौन सी बड़ी उपलब्धियां हासिल कीं?

RCB

विराट कोहली की आरसीबी ने पहली बार जीता आईपीएल खिताब

विराट कोहली आईपीएल करियर में अब तक सिर्फ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए खेले हैं. RCB की टीम साल 2009, 2011 और 2016 के फाइनल तक पहुंची, लेकिन ट्रॉफी अपने नाम नहीं कर सकी थी. आईपीएल 2025 में इस टीम ने चौथी बार फाइनल (Virat Kohli Won IPL) में जगह बनाई. इस बार सामने पंजाब किंग्स की टीम थी, जिसे आरसीबी ने 6 रन से मात देकर खिताबी सूखे को समाप्त किया. कोहली ने फाइनल मैच में 35 गेंदों का सामना करते हुए 43 रनों की पारी खेली थी. कोहली ने पूरे सीजन में 15 मैच खेलते हुए 54.75 की औसत के साथ 657 रन बनाए.

भारतीय टीम ने जीती चैंपियंस ट्रॉफी

फरवरी-मार्च के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन (India Won Champions Trophy) हुआ, जिसे भारत ने अपने नाम किया. भारत ने करीब 12 साल बाद फिर से ये टूर्नामेंट जीता, जिसमें विराट कोहली की अहम भूमिका रही. कोहली ने पाकिस्तान के विरुद्ध नाबाद शतकीय पारी (India Beat Pakistan) खेलने के बाद सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 84 रन बनाए थे. दोनों बार उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया. कोहली ने इस टूर्नामेंट के 5 मुकाबलों में 54.50 की औसत के साथ 218 रन बनाए.

Virat Kohli
Virat Kohli

TRENDING NOW


विराट कोहली ने एक फॉर्मेट में लगाईं सबसे ज्यादा सेंचुरी

विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के विरुद्ध रांची में खेले गए पहले वनडे मैच में 135 रन की पारी खेलते हुए सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ा. कोहली एक फॉर्मेट में सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज (Most Centuries in One Format) बने. अगले मुकाबले में उन्होंने बैक-टू-बैक शतक लगाते हुए 102 रन की पारी खेली. विराट कोहली वनडे फॉर्मेट में 53 शतक (Virat Kohli ODI Centuries) लगा चुके हैं, जबकि सचिन तेंदुलकर ने टेस्ट करियर (Sachin Tendulkar Test Hundred) में 51 शतक अपने नाम किए हैं.

Virat Kohli
Virat Kohli after winning Player of the Series

सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द सीरीज

विराट कोहली साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के 3 मुकाबलों में 151 की औसत के साथ 302 रन बनाकर ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ रहे. तीनों फॉर्मेट में 22वीं बार यह खिताब (Most Player of The Series Awards) अपने नाम किया. इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर (20) दूसरे पायदान पर हैं.

Virat Kohli
Virat Kohli

वनडे रैंकिंग में नंबर 2 पर पहुंचे कोहली

विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर नाबाद 74 रन की पारी खेलने के बाद साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज में भी शानदार प्रदर्शन किया. इसी के साथ वह पुरुष बल्लेबाजों की वनडे रैंकिंग में दो पायदान की छलांग लगाते हुए दूसरे पायदान (ICC ODI Batters Rankings) पर पहुंच गए.

Rohit Sharma and Virat Kohli

विराट और रोहित ने लिया टेस्ट क्रिकेट से संन्यास

विराट कोहली ने इस साल टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा. कोहली ने 123 टेस्ट मैच में 9230 रन बनाए. कोहली ने टेस्ट में 30 सेंचुरी लगाईं. कोहली ने इंग्लैंड दौरे से पहले इस फॉर्मेट से संन्यास लिया था. टी20 इंटरनेशनल से तो उन्होंने 2024 के खिताब के बाद ही संन्यास ले लिया था. रोहित शर्मा ने भी इसी साल मई में ही क्रिकेट से सबसे लंबे फॉर्मेट से विदा ली.

Trending This Week