• क्रिकेट न्यूज़
  • Photos
  • ICC वनडे टूर्नामेंट में 150 प्लस का स्कोर बनाने वाले सबसे युवा बैटर्स, कपिल देव का रिकॉर्ड टूटा

ICC वनडे टूर्नामेंट में 150 प्लस का स्कोर बनाने वाले सबसे युवा बैटर्स, कपिल देव का रिकॉर्ड टूटा

Edited By : Akhilesh Tripathi | Feb 26, 2025, 10:33 PM IST

Published On Feb 26, 2025, 10:33 PM IST

Last UpdatedFeb 26, 2025, 10:33 PM IST

अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान ने इंग्लैंड के खिलाफ मैच में 177 रन की पारी खेली. वह आईसीसी टूर्नामेंट में 150 प्लस रन की पारी खेलने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बने हैं.

1 /5
(Image credit-@ACBofficials X)

01. इब्राहिम जादरान

अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान आईसीसी के वनडे टूर्नामेंट में 150 प्लस का स्कोर बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी हैं. उन्होंने साल 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ 23 साल 76 दिन की उम्र में यह कारनामा किया है. इब्राहिम जादरान ने 177 रन की पारी खेली.

2 /5
Kapil Dev

02. कपिल देव

भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं. कपिल देव ने 24 साल 163 दिन की उम्र में जिम्बाब्वे के खिलाफ यह कारनामा किया था. कपिल देव ने साल 1983 में यह कारनामा किया था. कपिल देव ने नाबाद 175 रन की पारी खेली थी.

3 /5
(Image credit- X)

03. इमरान नजीर

पाकिस्तान के इमरान नजीर इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. इमरान नजीर ने 25 साल 95 दिन की उम्र में साल 2007 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 150 प्लस रन की पारी खेली थी. इमरान नजीर ने 160 रन बनाए थे.

4 /5
Sourav-Ganguly

04. सौरव गांगुली

भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का नाम लिस्ट में चौथे नंबर पर है. सौरव गांगुली ने साल 1999 में श्रीलंका के खिलाफ 26 साल 322 दिन की उम्र में 150 प्लस का स्कोर बनाया था. सौरव गांगुली ने 183 रन की पारी खेली थी.

5 /5
(Image credit- @WorcsCCC X)

05. ग्लेन टर्नर

न्यूजीलैंड के ग्लेन टर्नर का नाम लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं. ग्लेन टर्नर ने पूर्वी अफ्रीका के खिलाफ 1975 में 28 साल 12 दिन की उम्र में यह रिकॉर्ड बनाया था. उन्होंने 171 रन की नाबाद पारी खेली थी.