×

फैन बॉय, हार्ट इमोजी...आरजे महवश के साथ युजवेंद्र चहल का रिश्ता कंफर्म !

युजवेंद्र चहल को कई बार आरजे महवश के साथ स्पॉट किया गया, जिसके बाद दोनों का एक दूसरे के साथ नाम जोड़ा जा रहा है

RJ Mahvash and Yuzvendra Chahal

Yuzvendra chahal reacts on Rj Mahvash web series: भारतीय टीम के स्पिनर और आईपीएल में पंजाब किंग्स का हिस्सा युजवेंद्र चहल आरजे महवश के साथ रिश्तों को लेकर चर्चा में हैं. चहल को कई बार आरजे महवश के साथ स्पॉट किया गया, जिसके बाद दोनों का एक दूसरे के साथ नाम जोड़ा जा रहा है. अब क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने भी दोनों के बीच रिश्ते को लेकर बड़ा हिंट दिया है.

chahal
chahal

चहल ने देखी महवश की वेब सीरीज

दरअसल आरजे महवश की बेव सीरीज ‘प्यार पैसा प्रॉफिट’ रिलीज हुई है. चहल ने इस वेब सीरीज को देख लिया है और इस वेब सीरीज का उन्होंने रिव्यू करते हुए अपना पोस्ट डाला है. चहल ने इंस्टाग्राम पोस्ट पर वेब सीरीज का क्लिप शेयर करते हुए फैंस को यह संदेश देने की कोशिश की है, उन्होंने इस वेब सीरीज को कम्पलीट कर लिया है.

chahal Instagram post
(Image credit- X)

चहल ने महवश की वेब सीरीज पर हर्ट इमोजी के साथ किया रिएक्ट

युजवेंद्र चहल ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर क्लिप शेयर किया है इसके कैप्शन में लिखा ह, ‘प्यार पैसा प्रॉफिट’ खत्म करने के बाद फैन बॉय. उन्होंने नीले रंग वाला एक हार्ट इमोजी भी शेयर किया है. चहल ने इस पोस्ट में आरजे महवश को टैग भी किया है. चहल का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

rj mahvash
(Image credit- X)

TRENDING NOW


‘प्यार पैसा प्रॉफिट’ से महवश का डेब्यू

आरजे महवश की वेब सीरीज ‘प्यार पैसा प्रॉफिट’ अमेजन प्राइम और एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम हो रही है. इस सीरीज से महवश का डेब्यू हो रहा है. शो में नील भूपलम, मिहिर आहूजा और शिवांगी खेड़कर प्रमुख भूमिका में हैं.

Mahvash
(Image credit- X)

आईपीएल मैच देखने पहुंची थी महवश

आरजे महवश आईपीएल का मैच देखने पहुंची थी और वह पंजाब किंग्स को सपोर्ट कर रही थीं. मैच के बाद उन्होंने युजवेंद्र चहल के साथ सेल्फी भी पोस्ट की थी. इससे पहले दोनों चैंपियंस ट्रॉफी का मुकाबला भी एक साथ देखते नजर आए थे.

RJ Mahvash and YUzvendra Chahal
RJ Mahvash and YUzvendra Chahal

फर्जी खबरों से उनकी मेंटल हेल्थ पर बुरा असर पड़ा है: महवश

आरजे महवश ने युजवेंद्र चहल संग लिंकअप की अफवाहों पर जवाब दिया था. एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि इन फर्जी खबरों से उनकी मेंटल हेल्थ पर बुरा असर पड़ा है और उन्हें कभी-कभी सब छोड़ने का मन करता है. बता दें कि चहल और महवश ने इस रिश्ते को लेकर चुप्पी साधी है.

Trending This Week