HomeVideosHardik Pandya ने रचा इतिहास, टी20 में बनाया खास रिकॉर्ड
Hardik Pandya ने रचा इतिहास, टी20 में बनाया खास रिकॉर्ड
भारत ने साउथ अफ्रीका को टी20 इंटरनेशनल सीरीज के तीसरे मैच में 7 विकेट से हराकर जीत हासिल की.
By Bharat MalhotraLast Updated on - December 15, 2025 10:45 PM IST
भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में रविवार को खेले गए टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में 7 विकेट से जीत दर्ज की. इसी के साथ टीम इंडिया ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली है.
टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी साउथ अफ्रीकी टीम महज 117 रन पर सिमट गई. इस टीम ने 44 के स्कोर तक अपने 5 विकेट गंवा दिए थे. यहां से कप्तान एडेन मार्करम ने पारी को संभालने की कोशिश की.
मार्करम ने 2 छक्कों और 6 चौकों की मदद से 61 रन की पारी खेली. डोनोवन फरेरा ने 20 रन का योगदान टीम के खाते में दिया, जबकि एनरिक नॉर्त्जे ने 12 रन जुटाए. इनके अलावा, कोई अन्य बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को नहीं छू सका.
भारत की तरफ से अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट निकाले, जबकि हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे को 1-1 विकेट हाथ लगा.
इसके जवाब में भारत ने 15.5 ओवरों में जीत दर्ज कर ली. मेजबान टीम को अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई. दोनों खिलाड़ियों ने 5.2 ओवरों में 60 रन की साझेदारी की.
अभिषेक 18 गेंदों में 3 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 35 रन बनाकर आउट हुए, जबकि गिल ने 28 रन बनाए. तिलक वर्मा ने 25 रन और शिवम दुबे ने 10 रन की नाबाद पारी खेलते हुए भारत को जीत दिलाई. साउथ अफ्रीका की तरफ से लुंगी एनगिडी, मार्को जानसेन और कॉर्बिन बॉश ने 1-1 विकेट अपने नाम किया.
साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने इतिहास रच दिया. पंड्या ने इस मैच में ट्रिस्टन स्टब्स का इकलौता विकेट हासिल किया. इसी के साथ पंड्या ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 'विकेटों का शतक' लगा दिया है.
हार्दिक पंड्या टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 1,000 से ज्यादा रन और 100 विकेट हासिल करने वाले पहले सीमर बन गए हैं. उनके अलावा, तीन स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर शाकिब अल हसन, मोहम्मद नबी और सिकंदर रजा ने यह उपलब्धि हासिल की है.
हार्दिक पंड्या इस फॉर्मेट में 'विकेटों का शतक' लगाने वाले तीसरे भारतीय हैं. उनसे पहले अर्शदीप सिंह (109) और जसप्रीत बुमराह (101) ने यह मुकाम हासिल किया था.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.