×

वीडियो: लुंगी डांस गाने पर नाचे रविचंद्रन अश्विन

आर. अश्विन भारत के बेहतरीन टेस्ट गेंदबाज हैं।

[caption id="attachment_378098" align="aligncenter" width="628"]रविचंद्रन अश्विन © AFP रविचंद्रन अश्विन © AFP[/caption] क्रिकेट फैन्स हमेशा ही अपने  पसंदीदा क्रिकेटर के बारे में  जानने को उत्सुक रहते हैं। मैदान पर खिलाड़ी के रिकॉर्ड के अलावा फैन्स क्रिकेटरों के मैदान के बाहर के कारनामों को भी खूब पसंद करते हैं। जैसे कि क्रिकेटर क्या पसंद करते हैं क्या नहीं, उनका शौक क्या है, वगैरह-वगैरह। कुछ क्रिकेटर्स  हैं जो अपनी निजी जिंदगी के कई पल मीडिया और अन्य के साथ साझा  करते हैं।  वहीं कुछ क्रिकेटर्स अपनी निजी जिंदगी और प्रोफेशनल जिंदगी में दूरियों को बनाए रखते हैं। वहीं अगर बात भारतीय स्पिन गेंदबाजी की धुरी कहे जाने वाले आर. अश्विन की करें तो वह एक बेहद शर्मीले स्वभाव के इंसान हैं। मैदान पर अपने शांत स्वभाव के लिए पहचाने जाने वाले अश्विन हाल ही में पैर थिरकाते हुए नजर आए। उनका यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। तमिलनाडु क्रिकेट टीम के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर  साझा किए गए ट्वीट पर गेंदबाज अश्विन एक इंटरव्यू के दौरान लुंगी डांस गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। शाहरुख खान  की ही तरह अश्विन ने लुंगी का अच्छा इस्तेमाल किया और पूरी उमंग में नाचते  नजर आए। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से पहले अश्विन का यह मूड लोगों को खूब भा रहा है।  रविचंद्रन अश्विन भारत के शीर्ष स्पिन गेंदबाज हैं। साल 2015 में उनका प्रदर्शन बेहतरीन रहा था। हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ संपन्न हुई टेस्ट श्रृंखला में अश्विन ने कुल 31 विकेट लिए थे और मैन ऑफ द सीरीज रहे थे। अश्विन की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत ही भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 3-0  से टेस्ट सीरीज में हराया था। भारतीय टीम आजकल ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अभ्यास मैच खेलने में व्यस्त है। भारत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना पहला  वनडे मैच 12 जनवरी को पर्थ में खेलेगा। पांच वनडे और तीन टी20 मैचों की यह सीरीज 12 जनवरी से 31 जनवरी तक आयोजित की जा रही है।

Trending This Week