• Home
  • News
  • India vs New Zealand T20I Trophy is Special Made From Recycled bat and leather ball,

IND vs NZ, 1st T20I: भारत-न्यूजीलैंड सीरीज की ट्रॉफी है बहुत खास, जानकर दिल खुश हो जाएगा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 इंटरनेशनल सीरीज की ट्रॉफी बहुत खास है. इसे देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा.

Edited By : Bharat Malhotra |Jan 21, 2026, 08:42 PM IST

Published On Jan 21, 2026, 08:42 PM IST

Last UpdatedJan 21, 2026, 08:42 PM IST

Suryakumar-santner

India vs New Zealand 4th T20I

IND vs NZ, 1st T20I, Nagpur: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मैच बुधवार, 21 जनवरी को विदर्भ क्रिकेट असोसिएशन, नागपुर में खेला जा रहा है. वनडे सीरीज गंवाने के बाद टीम इंडिया के पास इस सीरीज में बदला लेने का मौका होगा. 7 फरवरी से शुरू होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले दोनों टीमों के पास यह तैयारी का आखिरी मौका है.

भारत और न्यूजीलैंड की टीमें जिस ट्रॉफी के लिए भिड़ रही हैं, वह काफी खास है. आम तौर पर धातु की चमकदार ट्रॉफियां और उनका डिजाइन लोगों को आकर्षित करता है लेकिन इस ट्रॉफी को खास तरह से तैयार किया गया है. हल्के भूरे और मरून रंग की यह ट्रॉफी लकड़ी और चमड़े से तैयार की गई है. और ये लकड़ी और चमड़ा भी कुछ खास है.

टॉस के वक्त मैदान पर आए पूर्व भारतीय स्पिनर मुरली कार्तिक ने टी20 सीरीज की इस ट्रॉफी की खासियत बताई. मुरली कार्तिक ने बताया कि यह ट्रॉफी क्रिकेट के रिसाइकल बल्लों और गेंदों से बनाई गई है. इस ट्रॉफी को इस तरह से तैयार किया और सजाया गया है कि इसने देखने वालों का दिल जीत लिया.

भारत और न्यूजीलैंड की टीमें टी20 वर्ल्ड कप के अलग-अलग ग्रुप में हैं. इन दोनों टीमों के पास इस विश्व कप के लिए अपनी तैयारियों को परखने और संयोजन को तैयार करने का आखिरी मौका है. भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में यह टूर्नामेंट खेला जाएगा. भारत ग्रुप ए में है जिसमें उसके अलावा पाकिस्तान, संयुक्त राज्य अमेरिका, नामीबिया और नीदरलैंड्स की टीमें हैं. वहीं न्यूजीलैंड की टीम ग्रुप डी में है. जहां उसके अलावा अफगानिस्तान, यूएई, कनाडा और साउथ अफ्रीका की टीमें हैं.

मैच की बात करें तो भारत ने की शुरुआत अच्छी नहीं रही. विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हो गए. लंबे वक्त बाद टीम इंडिया में वापसी कर रहे ईशान किशन ने सिर्फ 8 रन बनाए. लेकिन अभिषेक शर्मा ने कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ मिलकर 99 रन जोड़े. यादव ने 32 रन बनाए. वहीं अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों पर 8 छक्कों और पांच चौकों की मदद से 84 रन बनाए. खबर लिखे जाने तक भारत ने 17 ओवरों में छह विकेट पर रन बनाए हैं.

BM

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick