This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.

सनथ जयसूर्या अपने समय के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में से एक रहे © Getty Images[/caption]
विश्व क्रिकेट में जब बात चौकों-छक्कों की आती है तो छक्के को चौके की तुलना में तवज्जो ज्यादा दी जाती है। लेकिन ऐसा कतई नहीं है कि चौका मारने में बल्लेबाज को मशक्कत नहीं करनी पड़ती, बल्कि चौके के सहारे अपने शॉट पर नियंत्रण रखने वाला बल्लेबाज ज्यादा सफल साबित होता है। गत सालों में एक ओवर की लगातार छः गेंदों में छः छक्के के दो कारनामों को मुकम्मल किया जा चुका है। जिसमें से एक भारत के युवराज सिंह ने टी20 क्रिकेट में वहीं दूसरा दक्षिण अफ्रीका ने हर्षल गिब्स ने वनडे क्रिकेट में मुकम्मल किया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक ओवर की लगातार 6 गेंदों पर 6 चौके लगाने का कारनामा कितनी बार दोहराया जा चुका है? क्रिकेट के इतिहास के पन्नों को खंगाले तो यह अनूठा कारनामा 4 बार मुकम्मल किया गया है। लेकिन इस बेहतरीन कारनामें को किन बल्लेबाजों ने अंजाम तक पहुंचाया। आइए जानते हैं।
1. सनथ जयसूर्या: श्रीलंका के विस्फोटक बल्लेबाज सनथ जयसूर्या ने साल 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ कैंडी में खेले गए एक टेस्ट मैच में इस कारनामें को अंजाम दिया था और तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन की लगातार 6 गेंदों में 6 चौके लगाए थे। जयसूर्या ने यह कारनामा मैच की तीसरी पारी में मुकम्मल किया था और शानदार 78 रन 106 गेंदों में बनाए थे। जयसूर्या की इस तूफानी पारी की बदौलत पहली पारी में पिछड़ चुकी श्रीलंका ने इस टेस्ट मैच को 88 रनों से जीत लिया था।
2. रामनरेश सरवन: वेस्टइंडीज टीम के भरोसेमंद बल्लेबाज रामनरेश सरवन एक बेहतरीन क्रिकेटर रहे। वह हर तरह की परिस्थिति में अपने आपको ढालना जानते थे। भारत के खिलाफ 2006 में सेंट किट्स में खेले गए एक टेस्ट मैच में सरवन का रौद्र रूप देखने को मिला था जब उन्होंने भारतीय मध्यम तेज गति के गेंदबाज मुनफ पटेल के एक ओवर में 6 चौके ठोंक दिए थे। हालांकि मुनफ ने इस ओवर में एक गेंद नो बॉल भी फेंकी थी। सरवन ने इस मैच की पहली पारी में 116 रनों की शानदार पारी खेली थी। सरवन के इस प्रहार के कारण मुनफ पटेल का गेंदबाजी विश्लेषण बिगड़ गया और उसके बाद वह मैच में कोई विकेट नहीं ले पाए। बाद में टेस्ट मैच ड्रॉ रहा।
3. क्रिस गेल: वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल ने 6 गेंदों में 6 चौके मारने का कारनामा इंग्लैंड के खिलाफ साल 2004 में ओवल में खेले गए एक टेस्ट मैच में किया था। इंग्लैंड के 470 रनों के जवाब में वेस्टइंडीज 152 रनों पर सिमट गई जिसके बाद इंग्लैंड ने विंडीज को फॉलोआन खेलने को कहा और फॉलोआन खेलने उतरी वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज गेल मन में कुछ और ही ठानकर आए थे उन्होंने आते ही मैदान के चारों ओर चौको छक्कों की झड़ी लगा दी।
इसी बीच उनके सामने गेंदबाजी करने आए मैथ्यू होगार्ड को उनके रौद्र रूप का सामना करना पड़ा जब गेल ने उनके एक ओवर की 6 की 6 गेंदों में चौके लगाए। गेल ने काफी देर मोर्चा संभाले रखा। अंततः वह 87 गेंदों में 105 रन बनाकर चलते बने। गेल ने अपनी इस पारी में 18 चौके और एक छक्का लगाया। गेल के शतक के बावजूद विंडीज अपनी हार को नहीं टाल सका और इंग्लैंड ने यह मैच 10 विकेट से जीत लिया।
4. तिलकत्ने दिलशान: श्रीलंका के तूफानी बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान ने एक ओवर में 6 चौके विश्व कप 2015 में ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध लगाए थे। ऑस्ट्रेलिया से मिले 377 रनों के विशाल स्कोर का पीछा करने उतरी श्रीलंका टीम के सलामी बल्लेबाज दिलशान शुरू से ही विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करते नजर आए। पारी का छठा ओवर फेंकने आए मिचेल जॉनसन की उन्होंने जमकर बखिया उधेड़ी और उनके ओवर की 6 गेंदों में छह चौके लगाए थे।
[caption id="attachment_390009" align="aligncenter" width="628"]
तिलकरत्ने दिलशान © Getty Images[/caption]
भले ही अपने क्रिकेट करियर में जॉनसन अन्य बल्लेबाजों के लिए बीस्ट रहे हों लेकिन दिलशान के अकस्मात हमले ने उनकी लाइन और लेंथ को कुछ देर के लिए बिगाड़कर रख दिया था। दिलशान की आतिशी बल्लेबाजी का ही असर था कि जॉनसन ने 9 ओवरों में 62 रन दे डाले थे।
बाद में दिलशान पारी के 22वें ओवर में 62 रनों के व्यक्तिगत स्कोर पर आउट हो गए। उनके आउट होते ही श्रीलंका के हाथों से मैच लगभग फिसल गया और श्रीलंका आखिरकार 64 रनों से यह मैच हार गया।